सूर्यकुमार ने अभ्यास सत्र में तिलक वर्मा को गेंदबाजी की और इस दौरान उनके अंदाज को देखकर साथी खिलाड़ी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। कप्तान का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे प्रशंसक भी पसंद कर रहे हैं।
'तारिक सिर्फ एक साधारण ऑफ-स्पिनर '
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को पाकिस्तान के उस्मान तारिक को एक साधारण ऑफ-स्पिनर बताया जो अपनी 'डिलीवरी स्ट्राइड' में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में उन्हें अच्छी तरह से खेल लेंगे। उन्होंने कहा, 'कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ-स्पिनर है और वह बस रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है। भारत उसे अच्छे से खेलेगा।'
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बारिश का बाउंसर! भारत-पाकिस्तान T20 विश्वकप मैच धुला तो क्या होगा? जानें नियम, नुकसान और पूरा गणित