फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी से कप्तानी छोड़ने को क्यों कहा गया था?: पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा, कोहली के समर्थन का भी किया था वादा

Sat, 14 Feb 2026 10:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

2017 में कप्तानी परिवर्तन कोई टकराव नहीं बल्कि समझदारी से लिया गया फैसला था। चयनकर्ताओं ने सम्मानपूर्वक बात रखी, धोनी ने सहमति दी, लिखित में पद छोड़ा और कोहली को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। यही पेशेवर रवैया उनकी महानता की पहचान है।
विज्ञापन
धोनी और कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट में कप्तानी बदलने के फैसले हमेशा चर्चा में रहते हैं। 2017 में जब विराट कोहली को सीमित ओवरों की भी कमान सौंपी गई, तब यह बदलाव जितना बड़ा था, उतना ही संवेदनशील भी। अब उस समय की अंदरूनी कहानी सामने आई है कि चयनकर्ताओं ने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी छोड़ने को कहा था और उनसे लिखित में फैसला देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

कैसे हुई बात
पूर्व चयनकर्ता जतिन परांजपे ने बताया कि वह और तत्कालीन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद, धोनी से बात करने से पहले काफी सोच-विचार कर चुके थे। उन्होंने कहा, 'माही बल्लेबाजी कर रहे थे। हम दोनों सोच रहे थे कि उन्हें पूरी इज्जत के साथ कैसे बताएं। फिर हमने कहा- माही, अब आगे बढ़ने का सही समय है।'

धोनी का जवाब
परांजपे के मुताबिक, धोनी ने किसी तरह की नाराजगी नहीं दिखाई, बल्कि फैसले से सहमति जताई। उन्होंने कहा, 'उन्होंने एमएसके से कहा- अन्ना, यह बिल्कुल सही फैसला है। बताइए आपको मुझसे क्या चाहिए।
जब उनसे कहा गया कि लिखित में देना होगा, तो धोनी ने तुरंत हामी भर दी।' परांजपे ने बताया, 'रात में हमें ईमेल मिला- मैं पद छोड़ना चाहता हूं।'

कोहली को दिया भरोसा
धोनी ने नए कप्तान को पूरा समर्थन देने का वादा भी किया। परांजपे के अनुसार उन्होंने कहा, 'चिंता मत करो। मैं विराट के साथ पूरी तरह काम करूंगा। वह मेरे भाई जैसा है। मेरे पास जो भी अनुभव है, मैं सब दूंगा और हम शानदार टीम बनाएंगे।'
विज्ञापन

धोनी की विरासत
35 साल की उम्र तक धोनी भारत को हर बड़ा आईसीसी खिताब दिला चुके थे। इनमें वनडे विश्वकप, टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। ऐसे में उनका शांत और टीम-फर्स्ट रवैया उनके कद को और बड़ा बनाता है। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह अब भी आईपीएल में खेल रहे हैं। माही अब आईपीएल 2026 में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें