फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: ग्रुप चरण खत्म होने से पहले ही तय हुईं सुपर आठ की टीमें, 12 देशों का सफर समाप्त; जानें लाइनअप

Wed, 18 Feb 2026 07:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के लिए सभी आठ टीमें तय हो गई हैं और 12 टीमों का सफर शुरुआती दौर में ही थम गया है। आइए जानते हैं अगले दौर में किस टीम का किन-किन टीमों से सामना होगा।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब अपने अंतिम दौर में है, लेकिन इससे पहले ही सुपर आठ की सभी आठ टीमें तय हो गई हैं। सात टीमों पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं, लेकिन अब नामीबिया को हराकर पाकिस्तान भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा है। 21 फरवरी से सुपर आठ दौर के मुकाबले शुरू होंगे और शीर्ष आठ टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। जानिए प्रत्येक ग्रुप से किन दो टीमों ने सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया है...
विज्ञापन

ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान अगले दौर में
ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है। भारत ने अपने शुरुआती तीन मैच जीते, जबकि पाकिस्तान चार में से तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेने में सफल रही। वहीं, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया का सफर शुरुआती दौर में ही थम गया। नामीबिया ने अपने चारों मैच गंवाए।

ग्रुप ए की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक  नेट रन रेट
भारत (Q) 3 3 0 6 +3.050
पाकिस्तान (Q) 4 3 1 6 +0.976
अमेरिका (E) 4 2 2 4 +0.788
नीदरलैंड (E) 3 1 2 2 -1.352
नामीबिया (E) 4 0 4 0 -3.108

ग्रुप बी में हुआ बड़ा उलटफेर
मौजूदा टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर ग्रुप बी में हुआ। इस ग्रुप से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचे, जबकि आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ओमान ग्रुप चरण से ही बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया का शुरुआती दौर से ही बाहर होना सबसे हैरानी भरा रहा। 

ग्रुप बी की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक  नेट रन रेट
श्रीलंका (Q) 3 3 0 0 6 +2.462
जिम्बाब्वे (Q) 3 2 0 1 5 +1.984
आयरलैंड (E) 4 1 2 1 3 +0.150
ऑस्ट्रेलिया (E) 3 1 2 0 2 +0.414
ओमान (E) 3 0 3 0 0 -4.546

ग्रुप सी में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज का दिखा दम
ग्रुप सी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का दम दिखा और दोनों टीमें सुपर आठ में पहुंचने में सफल रहीं। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते, जबकि इंग्लैंड को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस ग्रुप से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल की टीमें अगले दौर में नहीं पहुंच सकीं। 

ग्रुप सी की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट 
वेस्टइंडीज (Q) 3 3 0 6 +1.820
इंग्लैंड (Q) 4 3 1 6 +0.201
स्कॉटलैंड (E) 4 1 3 2 +0.184
इटली (E) 3 1 2 2 -0.588
नेपाल (E) 4 1 3 2 -1.349

ग्रुप डी से न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका आगे बढ़े
ग्रुप डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका आगे पहुंचने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप चरण में अजेय रही और उसने चारों मुकाबले जीते। वहीं, न्यूजीलैंड को चार में से एक मैच में हार मिली। अफगानिस्तान की टीम आगे बढ़ने में असफल रही और उसका अभियान निराशाजनक तरीके खत्म हुआ। वहीं, यूएई और कनाडा की टीमें भी टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। 

ग्रुप डी की अंक तालिका
टीम मैच  जीते हारे अंक  नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका (Q) 4 4 0 8 +1.943
न्यूजीलैंड (Q) 4 3 1 6 +1.227
अफगानिस्तान (E) 3 1 2 2 -0.215
यूएई (E) 4 1 3 2 -1.364
कनाडा (E) 3 0 3 0 -1.865

भारत का सुपर आठ में कार्यक्रम
भारत सुपर आठ के ग्रुप-1 में मौजूद है जिसमें जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। यानी भारत को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो इन तीन टीमों का सामना करना पड़ेगा। सुपर आठ चरण में भारत का सामना सबसे पहले पिछले बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से 22 फरवरी को होगा जिसके बाद टीम इंडिया 26 फरवरी को जिम्बाब्वे का सामना करेगी। इस चरण में भारतीय टीम का आखिरी मैच एक मार्च को दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा।

भारत का सुपर आठ में कार्यक्रम
तिथि बनाम स्थान
22 फरवरी दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद
26 फरवरी जिम्बाब्वे चेन्नई
01 मार्च वेस्टइंडीज कोलकाता
विज्ञापन

ग्रुप-2 में कड़ा होगा मुकाबला
ग्रुप-2 में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। इस ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस ग्रुप में चारों ही टीमें खतरनाक है और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें