फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NAM Highlights: पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट

Wed, 18 Feb 2026 06:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 97 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए 35वें ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन


उस्मान तारिक को चार विकेट मिले
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। इनमें लॉरेन स्टीनकैम्प और एलेक्जेंडर बसिंग शामिल हैं। दोनों ने क्रमश: 23 और 20 रन बनाए। वहीं, नौ बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सके। पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में स्पिनर उस्मान तारिक ने चार विकेट लिए जबकि शादाब खान को तीन सफलताएं मिलीं। इसके अलावा सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पाकिस्तान की पारी
करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए हैं। अब नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, यान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें