फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: साहिबजादा फरहान ने बनाए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन, बुमराह के नाम सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

Sun, 08 Mar 2026 10:48 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICC T20 World Cup 2026 Stats: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ। बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक समान 14 विकेट झटके, लेकिन बुमराह की इकॉनोमी वरुण से बेहतर रही।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब समाप्त हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले के साथ ही इस टूर्नामेंट का अंत हो गया। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का बल्ला जमकर बोला तो वहीं गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। आइए जानते हैं टी20 विश्व कप 2026 में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए और किस गेंदबाज ने सर्वाधिक विकेट लिए...
विज्ञापन

पाकिस्तान के फरहान सबसे आगे
मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान सभी से आगे रहे। साहिबजादा ने टी20 विश्व कप 2026 में सात मैचों में 383 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन रहा। साहिबजादा ने नीदरलैंड के खिलाफ 47, अमेरिका के खिलाफ 73, भारत के विरुद्ध 0, नामीबिया के खिलाफ 100*, इंग्लैंड के खिलाफ 63 और श्रीलंका के खिलाफ 100 रन बनाए। टिम सीफर्ट नौ मैचों में 326 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे। सीफर्ट ने फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने लगातार तीन मैचों में 50+ स्कोर बनाए जिसमें फाइनल में खेली 89 रनों की पारी भी शामिल है। सैमसन ने मौजूदा टूर्नामेंट में पांच मैचों में 321 रन बनाए।
विज्ञापन

बुमराह ने वरुण को पीछे छोड़ा
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट झटके। बुमराह फाइनल से पहले इस दौड़ में पीछे चल रहे थे, लेकिन फाइनल में चार विकेट लेने के दम पर उन्होंने हमवतन वरुण चक्रवर्ती को पीछे छोड़ दिया। भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भले ही पिछले कुछ मैचों से फॉर्म में नहीं थे, लेकिन वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। फाइनल से पहले शेडले वान शॉलविक, ब्लेसिंग मुजरबानी, आदिल राशिद और वरुण के एक समान 13 विकेट थे, लेकिन वरुण ने सीफर्ट को आउट करने के साथ ही इन गेंदबाजों को पीछे छोड़ा। वरुण को टक्कर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र दे रहे थे, लेकिन उन्होंने नौ मैचों में 12 विकेट लिए। लेकिन मैच के अंत में बुमराह ने लगातार विकेट निकाले और वरुण के बराबर 14 विकेट लेने में सफल हुए। बुमराह की इकॉनोमी 6.21 रही, जबकि वरुण की इकॉनोमी 9.26 रही। इसी कारण बुमराह वरुण को पीछे छोड़ने में सफल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें