फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: अपने ही जाल में फंसेगा पाकिस्तान! अगर विश्वकप का किया बहिष्कार तो बांग्लादेश की हो सकती है एंट्री?

Tue, 27 Jan 2026 05:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा है। अगर वह आगामी टी20 विश्व कप से बाहर होने का फैसला लेता है तो बांग्लादेश को अपनी गलती सुधारने का मौका मिल सकता है। यह दावा सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
मोहसिन नकवी, बांग्लादेश टीम और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 से पहले विवादों का दौर जारी है। बांग्लादेश का मुद्दा सुलझ चुका है, अब बारी पाकिस्तान की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की हरकतों से खफा है और उम्मीद है कि जल्दी ही कोई बड़ा कदम उठा सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अगर पाकिस्तान आगामी विश्व कप का बहिष्कार करता है तो बांग्लादेश को एक बार फिर विश्व कप में खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कौन चलाता है विश्व क्रिकेट का कारोबार?: पाकिस्तान की गीदड़भभकी vs वास्तविक बाजार, आंकड़ों में पढ़ें पूरी कहानी

मोहसिन नकवी-बांग्लादेश टीम-जय शाह - फोटो : ANI-X
नीचता की सारी हदें पार कर रहा पाकिस्तान
पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद कहा कि आगामी विश्व कप में खेलने पर शुक्रवार या सोमवार (2 फरवरी) तक फैसला लिया जा सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने इस मुलाकात के दौरान नकवी को बांग्लादेश की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप में खेलने के लिए राजी भी हो जाता है तो वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि, इन सभी मुद्दों पर अगले सोमवार तक पीसीबी फैसला लेगा।

यूजर्स का दावा- बांग्लादेश के लिए अब भी खुले हैं दरवाजे
इस बीच सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश की जगह भले ही स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल कर दिया गया है, लेकिन अब भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप के बहिष्कार का फैसला लेता है और टूर्नामेंट नहीं खेलता है तो उसकी जगह ग्रुप ए में आईसीसी बांग्लादेश को शामिल कर सकता है। 



जय शाह-आसिफ नजरुल - फोटो : ANI
बांग्लादेश क्यों हुआ टी20 विश्व कप से बाहर?
तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से निकाले जाने के बाद बीसीबी ने बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा आईसीसी से अपने मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी। इसके साथ उन्होंने खेल की वैश्विक संस्था के सामने यह भी विकल्प रखा था कि आयरलैंड को उनकी जगह ग्रुप सी में शामिल कर दिया जाए और बांग्लादेश को ग्रुप बी का हिस्सा बनाया जा सकता है, क्योंकि आयरलैंड को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं। हालांकि, आईसीसी ने अन्य बोर्ड के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश की दोनों मांगों को बहुमत के आधार पर खारिज कर दिया और 'भारत में खेलो या बाहर हो' की 24 घंटे की मोहलत दी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फिर वही सुरक्षा की खतरा का पुराना राग अलापा और टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। इसके बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: बांग्लादेश को फिर लगेगा झटका? मीडिया एक्रिडिटेशन से जुड़ा है मामला; आईसीसी ने किया हस्तक्षेप

नकवी, बांग्लादेश टीम और जय शाह - फोटो : ANI
बांग्लादेश के समर्थन का झूठा ड्रामा कर रहा पाकिस्तान
अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन का झूठा ड्रामा शुरू कर दिया है। मोहसिन नकवी ने कहा कि भले ही टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का एलान हो चुका है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलेगा। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी पर बांग्लादेश मामले में पक्षपात का आरोप लगाया और बीसीसीआई को भी इस मामले में घसीटने की कोशिश की। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट के बहिष्कार का एलान करता है तो बांग्लादेश को उनकी जगह ग्रुप ए में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें