फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2026: कोच गंभीर के आवास पहुंची भारतीय टीम, राजीव शुक्ला भी मौजूद; नामीबिया से होगा गुरुवार को सामना

Sun, 08 Feb 2026 09:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के आवास पहुंची। इस दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ शनिवार को खेला और शानदार जीत दर्ज की। अब टीम का सामना गुरुवार (12 फरवरी) को नामीबिया से दिल्ली में होगा। इससे पहले सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पहुंची। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

नामीबिया से होगी भारत की टक्कर
कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टी20 विश्व कप स्क्वॉड को रात्रिभोज के लिए अपने आवास पर निमंत्रण दिया है। सूर्यकुमार यादव की सेना गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ विश्व कप का मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली आई है। यह मैच शाम 7:00 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

अमेरिका को 29 रनों से हराया
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें