बांग्लादेश को मिली आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी
आईसीसी की तरफ से बताया गया है कि बांग्लादेश 2028-31 के बीच किसी एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा, 'यह सहमति बनी है कि बांग्लादेश 2031 पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जो सामान्य आईसीसी मेजबानी प्रक्रियाओं और आवश्यकताओं के अधीन होगा।'
ये भी पढ़ें: T20 WC: पाकिस्तान ले सकता है यू-टर्न! नकवी बोले- अगले 24 घंटे में फैसला; ICC ने ठुकराई त्रिकोणीय सीरीज की मांग
आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की बैठक के बाद फैसला
आईसीसी का यह फैसला रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी और बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल और खेल की वैश्विक संस्था के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के बीच हुई बैठक के बाद आया है। इस बैठक में पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ बहिष्कार के मैच को लेकर लाहौर में चर्चा हुई थी।
इस दौरान पीसीबी ने आईसीसी के सामने तीन मांगे रखी थीं। आइये जानते हैं...
- पाकिस्तान ने आईसीसी के समक्ष शर्त रखी थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू हो।
- आईसीसी ने इस शर्त को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए कहने का का अधिकार उनके पास नहीं है। यहां तक कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के अंतर्गत भी यह नहीं कहा जा सकता।
- पीसीबी ने साथ ही भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन आईसीसी ने उसकी यह मांग भी खारिज कर दी।
- पीसीबी ने फिर बेतुकी मांग करते हुए कहा कि भारत को इस साल द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना चाहिए जो पिछले साल स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, एक बार फिर आईसीसी ने द्विपक्षीय सीरीज में हस्तक्षेप नहीं करने की बात कहकर इस मांग को भी खारिज कर दिया।
- पाकिस्तान की प्रमुख मांगों में से एक यह भी है कि बांग्लादेश को आईसीसी के राजस्व में उसका हिस्सा मिलता रहे। हालांकि, आईसीसी ने पहले ही बांग्लादेश पर अलग से जुर्माना न लगाने का फैसला कर लिया है।