फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: इस टी20 विश्वकप में मैदान पर उतर चुकी भाइयों की चार जोड़ियां, लेकिन अब तक सिर्फ एक जोड़ी ने छोड़ी छाप

Mon, 09 Feb 2026 06:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक भाइयों की चार जोड़ियां मैदान पर उतर चुकी हैं, लेकिन प्रदर्शन के मामले में सिर्फ एक जोड़ी ही खास असर छोड़ पाई है। इटली, नेपाल और आयरलैंड समेत कई टीमों में भाई साथ खेले, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत में एक दिलचस्प संयोग देखने को मिला।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : Italy Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 ने अभी शुरुआती कदम ही रखे हैं, लेकिन टूर्नामेंट में कुछ दिलचस्प कहानियां सामने आने लगी हैं। अब तक खेले गए सात मुकाबलों में एक खास संयोग देखने को मिला है। मैदान पर भाइयों की चार जोड़ियां एक साथ खेलती नजर आईं। हालांकि, इन चार में से अब तक सिर्फ एक जोड़ी ही ऐसी रही है, जिसने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ITA vs SCO Highlights: टी20 विश्वकप डेब्यू मैच में हारी इटली की टीम, स्कॉटलैंड ने 73 रन से हासिल की जीत

टी20 विश्व कप में अजब संयोग
सोमवार को ईडन गार्डेन्स में खेले गए इटली और स्कॉटलैंड के मुकाबले में यह नजारा एक बार फिर देखने को मिला। इटली की ओर से एंथनी मोस्का (13) और जस्टिन मोस्का (0) ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद इटली की ही ओर से हैरी मानेन्ती (37) और बेन मानेन्ती (52) भी मैदान पर उतरे। ये दोनों भी सगे भाई हैं और एक ही मैच में दो भाई जोड़ियों का उतरना अपने आप में दुर्लभ दृश्य रहा।

नेपाल और आयरलैंड की टीम में भी भाइयों की जोड़ियां
इससे पहले नेपाल की टीम में आसिफ शेख (7) और आरिफ शेख (10) ने एक साथ मैदान साझा किया। लंबे समय से नेपाल क्रिकेट का अहम हिस्सा रहे इस भाई जोड़ी से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। वहीं, आयरलैंड की ओर से रॉस अडायर (34) और मार्क अडायर (10) की जोड़ी भी बल्लेबाजी के दौरान साथ नजर आई। दोनों ने टीम के लिए उपयोगी योगदान देने की कोशिश की, लेकिन बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

मानेन्ती ब्रदर्स ने मचाया धमाल
चार जोड़ियां मैदान पर उतर चुकी हैं, लेकिन अब तक जलवा सिर्फ एक भाई जोड़ी का ही देखने को मिला है, जिसने न सिर्फ रन बनाए बल्कि मैच के रुख पर भी असर डाला। ये है इटली की हैरी मानेन्ती और बेन मानेन्ती की जोड़ी। दोनों ने स्कॉटलैंड के खिलाफ क्रमश: 37 और 52 रनों की पारियां खेलीं। बाकी जोड़ियों के लिए अभी टूर्नामेंट में मौके बाकी हैं और आने वाले मुकाबलों में वे भी खुद को साबित कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ZIM vs OMA Highlights: जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद चमके बेनेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें