टूर्नामेंट के दूसरे मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20वें ओवर में उसके बल्लेबाज अयान अफजल खान आउट हुए। अफजल ने सात गेंद पर पांच रन बनाए। उन्हें फ्रेड क्लासेन ने टॉम कूपर के हाथों कैच कराया। अफजल आउट होने के बाद जब पवेलियन लौट रहे थे तब उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। वह बाउंड्री लाइन पर मुंह के बल गिर गए।
ये भी पढ़ें: UAE vs NED T20: टी20 विश्व कप में नीदरलैंड का विजयी आगाज, रोमांचक मैच में यूएई को तीन विकेट से हराया
दरअसल, अफजल जब आउट होकर जा रहे थे तब उन्होंने अपने कपड़े को ठीक करने की कोशिश की। इस दौरान वह बाउंड्री लाइन को देखना भूल गए। उनका पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया। वह सामने की ओर मुंह के बल गिर गए। इसका वीडियो इंग्लिश फैंस क्लब बार्मी-आर्मी ने शेयर किया। बार्मी-आर्मी के ट्वीट को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयॉन मोर्गन ने रिट्वीट किया।
ये भी पढ़ें: SL vs NAM: टी20 विश्व कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशियाई चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराया
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में नीदरलैंड ने सात विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 23 रन मैक्स ने बनाए। उनके अलावा कोलिन ने 17 और कप्तान एडवर्ड्स ने 16 रन की नाबाद पारी खेली। यूएई के लिए जुनैद सिद्दिकी ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।