फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 Prize Money: विजेता को 13 तो भारत को 4.56 करोड़ रुपये, जानें किस टीम को कितना इनाम?

Sun, 13 Nov 2022 07:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई। टीम इंडिया को इस बार 4.56 करोड़ रुपये मिले। वहीं, टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 13 करोड़ रुपये मिले। 
 
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम जश्न मनाती हुई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। यह मैच जीतकर खिताब अपने नाम करने वाली इंग्लैंड की टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13.05 करोड़ रुपये) मिले। वहीं, फाइनल हारने वाली पाकिस्तान की टीम 800,000 डॉलर (करीब 6.52 करोड़ रुपये) अपने साथ लेकर गई। इसके अलावा टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी आईसीसी ने पैसों की बारिश की है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से लेकर हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम दिया गया। 
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 45.68 करोड़ रुपये) है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीमों को प्राइज मनी के तौर पर एक निश्चित राशि दी जाती है। पहले राउंड में बाहर होने वाली टीमों को भी 40,000 डॉलर (करीब 32.63 लाख रुपये) दिए जाते हैं। नामीबिया, यूएई, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीम 40,000 डॉलर की हकदार बनीं।

भारत को मिलेंगे 4.56 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल में हारने वाली भारत और न्यूजीलैंड की टीम 400,000 डॉलर (करीब 3.6 करोड़ रुपये) की हकदार बनीं। भारतीय टीम को इस विश्व कप में लगभग 4.56 करोड़ रुपये मिले। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके लिए भारत को 3.6 करोड़ रुपये मिले। साथ ही सुपर-12 राउंड में भारत ने चार मैच जीते थे और हर मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को करीब 32.62 लाख रुपये मिले। इस लिहाज से भारत को लगभग 4.56 करोड़ रुपये मिले।

सुपर-12 में बाहर होने वाली टीमों को 57 लाख
सुपर-12 चरण से बाहर होने वाली आठ टीमों को 70,000 डॉलर (करीब 57.08 लाख रुपये) मिले। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, आयरलैंड और श्रीलंका की टीम पहले ग्रुप से सुपर-12 चरण में बाहर हो गई थीं। वहीं, दूसरे ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम बाहर हुई थीं। 
विज्ञापन

प्राइज लिस्ट:
राउंड टीम प्रति टीम कुल
विजेता इंग्लैंड करीब 13.05 करोड़ रुपये करीब 13.05 करोड़ रुपये
उप-विजेता पाकिस्तान करीब 6.52 करोड़ रुपये करीब 6.52 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल हारने पर भारत, न्यूजीलैंड करीब 3.26 करोड़ रुपये करीब 6.52 करोड़ रुपये
सुपर-12 एक मैच जीतने पर करीब 32.62 लाख रुपये करीब 9.76 करोड़ रुपये
सुपर-12 से बाहर होने पर आठ टीमों को करीब 57.08 लाख रुपये करीब 4.55 करोड़ रुपये
पहले राउंड से बाहर होने पर चार टीमों को करीब 32.50 लाख रुपये ---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें