फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: शमी के टीम में नहीं चुने जाने पर हैरान पूर्व भारतीय कप्तान, कहा- मैं हर्षल की जगह उन्हें चुनता

Mon, 12 Sep 2022 11:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी की वापसी टीम इंडिया में तो हुई है, लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है। शमी को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं, वर्ल्ड कप में वह स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर जाएंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान सोमवार (12 सितंबर) को हुआ। 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नहीं चुना गया। उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है। चयनकर्ताओं के इस फैसले से भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत समहत नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि टीम में हर्षल पटेल की जगह शमी को रखना चाहिए था। वर्ल्ड कप का आयोजन 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होगा।
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। दोनों की टीम इंडिया में वापसी हुई है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, ''अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता, तो शमी निश्चित रूप से टीम में होते। हम ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाले हैं। शमी के पास शानदार एक्शन और बाउंस है। वह शुरुआती ओवरों में विकेट ले सकते हैं, इसलिए मैं हर्षल की जगह शमी को टीम में रखता।''

श्रीकांत ने आगे कहा, ''हर्षल एक अच्छे गेंदबाज हैं। इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन शमी वहां के लिए सही गेंदबाज हैं। वह टीम की योजनाओं में नहीं हैं। वह केवल टेस्ट क्रिकेट या वनडे क्रिकेट के लिए हैं, लेकिन हम ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए शमी मेरी टीम में जरूरी होते।"
विज्ञापन


श्रीकांत से पहले भी कई एक्सपर्ट ने कहा था कि शमी को वर्ल्ड कप में ले जाना चाहिए। शमी की वापसी टीम इंडिया में तो हुई है, लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है। शमी को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं, वर्ल्ड कप में वह स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर जाएंगे। अगर 15 सदस्यीय टीम में से कोई चोटिल होता है तो शमी को मिल पाएगा।

ये है 15 सदस्यीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें