फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के 15 धुरंधर: T20 World Cup के लिए चुनी गई टीम, जानिए हर खिलाड़ी की खासियत 

Wed, 13 Oct 2021 06:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICC T20 World Cup 2021 Team India: टीम में ओपनिंग के लिए कोहली, रोहित और राहुल को शामिल किया गया है। वहीं, मध्यक्रम की चार जगहों के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 16
विराट कोहली - फोटो : Amar Ujala
इस साल दुबई और ओमान में 17 अक्तूबर से लेकर 14 नवंबर तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने अपनी टीम में बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। इसमें तीन स्टैंडबाई खिलाड़ियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इन्हें किसी खिलाड़ी के चोट लगने या अन्य कारणों से टीम से बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया जाएगा।

साथ ही आठ खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जो टीम के साथ दौरे में शामिल रहेंगे और टीम की तैयारी में मदद करेंगे। कप्तान विराट कोहली के साथ उपकप्तान के तौर पर रोहित शर्मा टीम इंडिया के विश्व कप की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस बार टीम में ओपनिंग के लिए कोहली, रोहित और राहुल को शामिल किया गया है। वहीं, मध्यक्रम की चार जगहों के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत के नाम शामिल किए गए हैं। दूसरी तरफ ऑलराउंडर में रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या को मौका मिला है।

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा के अलावा राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती के पास रहेगी। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
विराट - फोटो : Amar Ujala
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने करियर में कप्तान के तौर पर पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के इरादे से उतरेंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट के कंधों पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने के साथ शानदार नेतृत्व देने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

3 of 16
रोहित शर्मा - फोटो : Amar Ujala
टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर भारत को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले रोहित का बल्ला चला तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

4 of 16
केएल राहुल - फोटो : Amar Ujala
पिछले कई महीनों से शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में भारत के पास ओपनर और मध्यक्रम का विकल्प होगा। राहुल आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा जरूरत पड़ने पर मध्यक्रम में टिकाऊ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 16
सूर्यकुमार यादव - फोटो : Amar Ujala
अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वनडे, टी-20 और टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पर भारत के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्या ने अपनी टीम को कई मैच अपने दम पर जिताए हैं। टीम इंडिया के लिए भी उनसे वैसी ही उम्मीद होगी।
विज्ञापन

6 of 16
ऋषभ पंत - फोटो : Amar Ujala
ऋषभ पंत टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रमुख विकेटकीपर होंगे। पंत अपनी आक्रामक शैली और बड़े-बड़े शॉट के लिए जाने जाते हैं। यूएई के बड़े मैदानों में भी उनसे इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद टीम इंडिया को होगी।
विज्ञापन

7 of 16
इशान किशन - फोटो : Amar Ujala
ईशान किशन टीम इंडिया के विकेट कीपर का विकल्प होंगे। हालांकि, किशन टीम के लिए ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के विकल्प हो सकते हैं। उन्हें टीम जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।

किशन भी पंत की तरह आक्रामक और बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। आईपीएल के दूसरे फेज में उन्होंने दो तूफानी पारी खेली थी। ईशान ने 25 गेंदों में 50 रन और 32 गेंदों में 84 रन की पारी खेली थी।

8 of 16
हार्दिक पंड्या - फोटो : Amar Ujala
हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। लंबे-लंबे शॉट खेलने की काबिलियत और मध्यम तेज गति की गेंदबाजी उन्हें भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनाती है। दुबई की पिच पर हार्दिक टीम के लिए गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

9 of 16
रविंद्र जडेजा - फोटो : Amar Ujala
पंड्या के बाद रविंद्र जडेजा भी भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। जडेजा टीम की बल्लेबाजी को संतुलन प्रदान करते हैं और उनकी फिरकी गेंदबाजी दुबई की पिचों पर प्रतिद्वंद्वियों के छक्के छुड़ाने में कोहली के काफी काम आएगी।

10 of 16
राहुल चाहर - फोटो : Amar Ujala
राहुल चाहर को टीम इंडिया में जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह दी गई है। चहल का टीम न होना चौंकाने वाला फैसला है। हालांकि, राहुल ने आईपीएल और हाल ही में श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस वजह से उन्हें चहल पर वरीयता दी गई।

11 of 16
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala
वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया के लिए मिस्ट्री स्पिनर कहा जा रहा है। आईपीएल में एक ही मैच में पांच विकेट झटकने वाले चक्रवर्ती का टीम इंडिया का सफर उतार चढ़ाव भरा रहा है। कई बार टीम में चयन होने के बाद फिटनेस की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने पिछले श्रीलंका दौरे पर टीम में वापसी की। अब वर्ल्ड कप में उनसे टीम को मैच जिताऊ गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

12 of 16
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Amar Ujala
जसप्रीत बुमराह भारत की तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे। अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ और यॉर्कर फेंकने की सटीक क्षमता बुमराह को खास बनाती है। अपनी मौजूदा फॉर्म के चलते बुमराह इस वक्त बेहद घातक गेंदबाज साबित हो रहे हैं।

13 of 16
मोहम्मद शमी - फोटो : Amar Ujala
बुमराह के साथ भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देने का काम करेंगे मोहम्मद शमी। शमी के रफ्तार के अलावा यॉर्कर और तेेज बाउंसर लगाने की क्षमता है, जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को मुश्किल में डाल सकती है।

14 of 16
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Amar Ujala
भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए स्विंग बॉलर की भूमिका निभाएंगे। उनके पास अनुभव के साथ बल्लेबाजी करने की भी क्षमता है। ऐसे में टीम उनसे हरफनमौला प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

15 of 16
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन का नाम सिर्फ उनके ही नहीं, बल्कि फैंस के लिए सरप्राइज की तरह है। अश्विन ने अब तक 46 टी-20 मैचों में 52 विकेट नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ रन देकर चार विकेट लेना है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी टी-20 मैच 9 जुलाई 2017 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ किंग्सटन में खेला था।
विज्ञापन

16 of 16
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल गेंदबाजी के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में 15 मैचों में 8.75 की इकोनॉमी रेट से 18 विकेट चटकाए हैं। शार्दुल ने आईपीएल में अब तक 60 मैचों में कुल 64 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से मैच जिताया था। वह भारतीय टीम के लिए लोअर ऑर्डर में बल्लेबाज के तौर पर एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें