फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैच के बाद ये देश मना रहा था जश्न, उनके शोर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेशी कप्तान की बोलती हुई बंद

Tue, 19 Oct 2021 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

T20 World Cup: बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह जब मीडिया से बात करने पहुंचे, लेकिन तभी स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप: बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। रविवार को हुए मैच में स्कॉटिश टीम ने छह रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद जब बांग्लादेशी कप्तान महमूदुल्लाह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो उनकी बोलती बंद हो गई। उन्हें कुछ सेकेंड तक चुप रहना पड़ा। इसके पीछे वजह स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों का जश्न मनाना रहा।
विज्ञापन


दरअसल, स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम सिर्फ 134 रन ही बना सकी। मैच के बाद दोनों कप्तानों को पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस के लिए जाना होता है। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह भी मीडिया से बात करने पहुंचे। लेकिन तभी स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। 



स्कॉटिश खिलाड़ी जोर-जोर से अपने देश का राष्ट्रीय गान गाने लगे। इसके बाद महमूदुल्लाह को कुछ सेकेंड के लिए अपने बयान को रोकना पड़ा। उनके शांत होते ही फिर महमूदुल्लाह ने मीडिया वालों से बात की और उन्हें जवाब दिए। इसके वीडियो को क्रिकेट स्कॉटलैंड ने भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अगली बार से हम अपने शोर को धीमा रखने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट स्कॉटलैंड ने साथ ही एक और ट्वीट कर महमूदुल्लाह की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह का व्यवहार और शांत महमूदुल्लाह थे, वह काबिले तारीफ था। 



महमूदुल्लाह ने कहा कि 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। आने वाले मैचों में टीम के खिलाड़ियों को अच्छा करने की जरूरत है। हम बीच ओवरों में बड़े शॉट नहीं लगा पाए और कई गलतियां की। हमें अभी भी पॉजिटिव रहने की जरूरत है। यहां के मैदान और लोग शानदार हैं। हम अगले मैच में अच्छा करेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें