फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: क्या वर्ल्ड कप में रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे विराट कोहली? जानें राहुल और उनके बीच टी20 में कौन बेहतर?

Mon, 19 Sep 2022 08:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 43 पारियों में ओपनिंग की है। इसमें उन्होंने 38.1 की औसत और 138.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं, कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नौ पारियों में ओपनिंग की है। इसमें उन्होंने 57.14 की औसत और 161.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली बनाम केएल राहुल बतौर ओपनर रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी। सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट कोहली को ओपनर के तौर पर एक विकल्प मान रहा है। ऐसे में केएल राहुल की जगह कोहली से भी ओपनिंग कराई जा सकती है। 
विज्ञापन

एशिया कप में बतौर ओपनर विराट का बेहतरीन प्रदर्शन

दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत एशिया कप के दौरान हुई। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मैच में कोहली ने बतौर ओपनर नाबाद 122 रन जड़ दिए थे। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला शतक भी रहा। इसके बाद से ही केएल राहुल को ड्रॉप कर कोहली से ओपनिंग कराए जाने की मांग की जाने लगी। यही मामला पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी सामने आया था। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में कोहली बतौर ओपनर मैदान पर उतरे थे और खूब रन बनाए थे। 

विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
तब कप्तान कोहली ही थे और उन्होंने बयान दिया था कि वह रोहित के साथ ओपनिंग के बारे में विचार कर रहे हैं। हालांकि, 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं हो सका था और राहुल ही रोहित के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे थे। अब एक बार फिर यह मुद्दा तूल पकड़ रहा है। फैन्स कोहली को ही ओपनिंग भेजने की मांग कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा- आपके लिए विकल्प उपलब्ध होना हमेशा अच्छा होता है। 

रोहित ने कोहली-राहुल को लेकर क्या कहा?

रोहित ने कहा- हम अपने सभी खिलाड़ियों की गुणवत्ता को समझते हैं और वे टीम को क्या दे सकते हैं। लेकिन हां, यह हमारे लिए एक विकल्प (विराट कोहली ओपनिंग) है, हम इसे हमेशा ध्यान में रखेंगे। चूंकि हमारे पास तीसरा ओपनर नहीं है। उन्होंने आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग की है और उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह हमारे लिए निश्चित रूप से एक विकल्प है। हालांकि, रोहित ने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल ही टी-20 विश्व कप में ओपनिंग करेंगे।

His best friend is anger': LSG captain KL Rahul dissects Virat Kohli's  on-field demeanour | IPL 2022

रोहित ने कहा कि विराट कोहली हमारे तीसरे सलामी बल्लेबाज हैं और वह कुछ मैचों में ओपनिंग करते भी दिख सकते हैं, लेकिन हमारी सोच साफ हैं। हमें कोई भ्रम नहीं है, हम बहुत स्पष्ट हैं कि केएल राहुल हमारे लिए कितने उपयोगी हैं। एशिया कप के आखिरी मैच में हम कोहली के खेलने के तरीके से खुश थे, लेकिन राहुल एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं और हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। टॉप ऑर्डर में उनकी बल्लेबाजी महत्वपूर्ण है। ऐसे में हम आपको विराट कोहली और केएल राहुल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।

कोहली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड
बैटिंग
पोजिशन
पारी 100s/50s रन स्ट्राइक
रेट
ओपनिंग 9 1/2 400 161.29
3 67 0/27 2623 135.07
4 17 0/3 509 141.39
5 1 0/0 26 123.81
6 2 0/0 26 136.84
कुल 96 1/32 3584 138.38

राहुल और कोहली का टी-20 में रिकॉर्ड
राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 43 पारियों में ओपनिंग की है। इसमें उन्होंने 38.1 की औसत और 138.8 के स्ट्राइक रेट से 1524 रन बनाए हैं। इनमें 16 अर्धशतक शामिल है। राहुल का बतौर ओपनर हाईएस्ट स्कोर 91 रन रहा है। वहीं, कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नौ पारियों में ओपनिंग की है। इसमें उन्होंने 57.14 की औसत और 161.3 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। बतौर ओपनर कोहली दो अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। नाबाद 122 रन उनका टी-20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

राहुल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड
बैटिंग
पोजिशन
पारी 100s/50s रन स्ट्राइक
रेट
ओपनिंग 43 0/16 1524 138.80
3 10 1/1 265 135.20
4 4 1/0 174 175.76
कुल 57 2/17 1963 140.92

India's Big Question For T20 World Cup: If KL Rahul Opens, Virat Kohli  Plays At No.3, Who Misses Out In Middle Order? | Cricket News

आईपीएल में कोहली और राहुल का रिकॉर्ड

आईपीएल की बात करें तो कोहली ने 84 पारियों में ओपनिंग की है और 41.86 की औसत और 134.54 के स्ट्राइक रेट से 2972 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में बतौर ओपनर 13 बार नाबाद रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रन का रहा है। तीन बार कोहली आईपीएल में ओपनिंग करते हुए शून्य पर भी आउट हुए हैं।

विराट कोहली का आईपीएल में रिकॉर्ड
बैटिंग
पोजिशन
पारी 100s/50s रन स्ट्राइक
रेट
ओपनिंग 84 5/20 2972 134.54
3 93 0/20 2815 123.79
4 13 0/2 376 131.47
5 8 0 173 111.61
6 13 0/2 237 144.51
7 4 0 51 124.39
कुल 215 5/44 6624 129.15

वहीं, केएल राहुल ने आईपीएल में बतौर ओपनर 77 पारियां खेली हैं। इसमें उन्होंने 52.95 की औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 3389 रन बनाए हैं। 13 बार वह ओपनिंग करते हुए नॉटआउट रहे हैं और तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। राहुल ने बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में चार शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली और राहुल दोनों ने आईपीएल में बतौर ओपनर ही सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

केएल राहुल का आईपीएल में रिकॉर्ड
बैटिंग
पोजिशन
पारी 100s/50s रन स्ट्राइक
रेट
ओपनिंग 77 4/29 3389 139.24
3 7 0/0 112 95.73
4 11 0/2 324 130.65
5 2 0/0 39 100.00
6 3 0/0 25 147.06
कुल 100 4/31 3889 136.22
विज्ञापन

विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
ओवरऑल टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो कोहली ने 104 मैचों में 51.94 की औसत और 138.38 के स्ट्राइक रेट से 3584 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, केएल राहुल ने 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 39.26 की औसत और 140.92 के स्ट्राइक रेट से 1963 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। 110 रन राहुल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें