फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: विराट कोहली को मिला राहुल गांधी का साथ, कहा- ट्रोलर्स को माफ करें, आप टीम को बचाएं

Tue, 02 Nov 2021 09:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी है। पहले पाकिस्तान ने 10 विकेट से और फिर न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोग भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर टीम इंडिया को सपोर्ट किया है। बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन


टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी है। पहले पाकिस्तान ने 10 विकेट से और फिर न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से शिकस्त दी। कोहली के समर्थन में राहुल ने कहा- प्रिय विराट, ट्रोलर्स नफरत से भरे हुए हैं, क्योंकि उन्हें कोई प्यार करने वाला नहीं है। उन्हें माफ कर दो। आप सिर्फ अपनी टीम की देखरेख करें।



शमी के सपोर्ट में भी आए थे राहुल
दरअसल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन करने के बाद विराट पर ट्रोलर्स ने हमला किया था। उन्होंने कोहली के परिवार वालों को धमकी तक डे डाली। शमी को राहुल गांधी ने भी सपोर्ट किया था। टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें