फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया एलान, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप के फाइनल में ये होंगे अंपायर

Fri, 06 Mar 2020 06:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महिला टी-20 विश्व कप फाइनल
  • किम कॉटन और अहसान रजा मैदानी होंगे मैदान अंपायर
  • 42 वर्षीय कॉटन दूसरे सेमीफाइनल में भी मैदानी अंपायर थीं
  • वेस्टइंडीज के ग्रेगरी ब्रेथवेट टीवी अंपायर होंगी
  • जिम्बाब्वे लैंगटन चौथे अंपायर और क्रिस ब्रॉड मैच रेफरी होंगे
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की किम कॉटन और पाकिस्तान के अहसान रजा मैदानी अंपायर होंगे। चार बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल में भारत से भिड़ेगा जो पहली बार खिताबी मुकाबला खेलेगा।

विज्ञापन


आईसीसी ने बयान में कहा कि 42 वर्षीय कॉटन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में भी मैदानी अंपायर थी। मेलबर्न में होने वाला फाइनल उनका टूर्नामेंट में पांचवां मैच होगा। बयान में कहा गया है, 'कॉटन के साथ मैदान पर पाकिस्तान के अंपायर रजा होंगे जो अपनी साथी की तरह पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करेंगे।'

रजा को भारत और इंग्लैंड के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए सेमीफाइनल में अंपायरिंग करनी थी। मैदानी अंपायरों की मदद के लिये वेस्टइंडीज के ग्रेगरी ब्रेथवेट टीवी अंपायर होंगे। जिम्बाब्वे लैंगटन रूसरे चौथे अंपायर और इंग्लैंड के क्रिस ब्रॉड मैच रेफरी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें