फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारजाह में आई इयॉन मॉर्गन नाम की आंधी, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Mon, 18 Dec 2017 11:17 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
इयॉन मॉर्गन - फोटो : sportskeeda
विज्ञापन
शारजाह में खेले गए टी-10 क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में केरल किंग्स ने पंजाबी लेजेंड्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में कप्तान इयॉन मॉर्गन ने शानदार 63 रनों की तूफानी पारी खेली। मॉर्गन ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ डाला। मॉर्गन की इस तूफानी पारी की बदौलत केरल किंग्स ने पहला खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


रविवार रात खेले गए इस मैच में केरल किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाबी लेजंड्स की टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने 34 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली। रोंची के अलावा शोएब मलिक ने 14 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। इन दोनों की बदौलत पंजाबी लेजंड्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 120 रन बनाए। 

पढ़ेंः- T10 League: पहली गेंद पर आउट हुए सहवाग, शाहिद अफरीदी ने पूरी की हैट्रिक

लक्ष्य का पीछा करते हुए केरल की टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज वॉल्टन बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। लेकिन केरल किंग्स के कप्तान इयोन मोर्गन कुछ अलग ही सोच के साथ मैदान पर उतरे थे। उन्होंने आते ही मैदान पर रनों की बरसात कर दी। मोर्गन ने 21 गेंदों में 63 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया।
विज्ञापन


मॉर्गन के साथ पॉल स्टर्लिंग भी शानदार पारी खेली।। पॉल ने 23 गेंदों में 52 रन बनाए और अंत तक टीम के साथ बने रहे। केरल किंग्स की टीम ने सिर्फ 8 ओवर में ही 121 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही केरल किंग्स ने इस टूर्नामेंट का पहला खिताब भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें