फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT Final Live Streaming: हरियाणा-झारखंड के बीच सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट का फाइनल आज, कब शुरू होगा मैच?

Thu, 18 Dec 2025 11:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

हरियाणा और झारखंड की टीमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कि फैंस इस खिताबी मुकाबले को कब और कहां देख सकेंगे...
विज्ञापन
झारखंड बनाम हरियाणा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड और हरियाणा के बीच गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। करीब तीन सप्ताह तक 32 टीमों के बीच चली ये प्रतियोगिता अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। हरियाण और झारखंड के बीच फाइनल मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के दौरान अपना दबदबा दिखाया है और ये खिताब से एक कदम की दूरी पर है। 
विज्ञापन

खिताब से एक कदम दूर दोनों टीमें 
अंकित कुमार के नेतृत्व वाली हरियाणा ग्रुप सी में सात मैचों में पांच जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। टीम को गुजरात और पुडुचेरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ, ईशान किशन की अगुआई वाली झारखंड की टीम ग्रुप डी में शीर्ष पर रही थी और टीम ने सभी आठ मुकाबले जीते थे। अब हरियाणा और झारखंड की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। 

हरियाणा और झारखंड की टीमें इस प्रकार है...
झारखंड: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्ण, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर, अमित कुमार, उत्कर्ष सिंह।
हरियाणा: अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधु, आशीष सिवाच, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), सामंत जाखड़, पार्थ वत्स, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज, विवेक नरेश कुमार, अनुज ठकराल, अर्पित राणा, भुवन रोहिल्ला, मयंक शांडिल्य, युवराज योगेंदर सिंह, युजवेंद्र चहल। 
विज्ञापन

हम यहां आपको हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच 18 दिसंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।

हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच कहां देख पाएंगे?
हरियाणा और झारखंड के बीच खेले जाने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच को जियोहॉटस्टार एप पर देख सकेंगे। आप Amarujala.com पर भी मैच के अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें