फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: रैना और पांड्या की शानदार फिफ्टी, पहले दिन खेले गए सभी मैचों के नतीजे

Sun, 10 Jan 2021 06:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरेश रैना, क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय के बाद भारतीय सरजमीं पर घरेलू क्रिकेट की वापसी हुई। रविवार यानी आज से शुरू हुए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के पहले दिन तीन ग्रुप की 18 टीमों के बीच कुल नौ मुकाबले खेले गए। यूपी की तरफ से सुरेश रैना ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। वहीं, बड़ौदा टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा यूपी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। आइए जानते हैं पहले दिन खेले गए सभी मैचों के रिजल्टः 

विज्ञापन


ग्रुप ए

जम्मू कश्मीर बनाम कर्नाटक
इस मुकाबले में कर्नाटक ने जम्मू एंड कश्मीर को 43 रन से हर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने पांच विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 107 रन बनाकर आउट हो गई।

रेलवे बनाम त्रिपुरा
 रेलवे ने त्रिपुरा को 3 विकेट से हरा दिया। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में रेलवे ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


पंजाब बनाम उत्तर प्रदेश
पंजाब ने यूपी को 11 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सात विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में यूपी की टीम पांच विकेट पर 123 रन बना पाई। सुरेश रैना 50 गेंद में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 56 रन पर नाबाद रहे। वहीं, यूपी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए।

ग्रुप बी

तमिलनाडु ने झारखंड को 66 रन से हराया
ग्रुप का दूसरे मुकाबला ईडेन गार्डेन्स में खेला गया जहां सलामी बल्लेबाज सी हरि निशांत की नाबाद 92 रन की पारी से टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने महज 17 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

ओडिसा बनाम बंगाल
बंगाल ने ओडिसा को नौ विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए ओडिसा ने 113 रन बनाए। जवाब में बंगाल ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओडिशा के लिए राजेश धूपर ने 37 और अंकित यादव ने 32 रन का योगदान दिया जबकि टीम के आठ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच सके। बंगाल के लिए इशान पोरेल ने तीन जबकि आकाश दीप और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए। शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली।

असम बनाम हैदराबाद
असम ने करीबी मुकाबले में हैदराबाद को 2 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 
विज्ञापन

ग्रुप सी

बड़ौदा बनाम उत्तराखंड
बड़ौदा ने करीबी मुकाबले में उत्तराखंड को 5 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए बड़ौदा ने सात विकेट पर 168 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने 42 गेंद पर 76 रन जड़े। जवाब में उत्तराखंड की टीम 6 विकेट पर 163 रन बना पाई।

गुजरात बनाम महाराष्ट्र
गुजरात की टीम ने मुकाबले में 29 रनों से जीत हासिल की। गुजरात ने 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र की टीम 128 रन बना पाई। गुजरात के अर्जन नागवासवाला ने 6 विकेट चटकाए।

हिमाचल प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की टीम को हिमाचाल प्रदेश ने 32 रनों से हराया। पहले खेलते हुए हिमाचल ने 5 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए छत्तीसगढ़ ने 8 विकेट पर 141 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें