ग्रुप बी
तमिलनाडु बनाम हैदराबाद
हैदराबाद को तमिलनाडु ने 7 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने 7 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु ने 3 विकेट पर 155 रन बनाए। जगदीसन ने नाबाद 78 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 40 रन बनाए।
असम बनाम बंगाल
इस मैच में असम ने बंगाल को 13 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने 5 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में बंगाल की टीम 8 विकेट पर 144 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
ओडिशा बनाम झारखण्ड
झारखण्ड ने ओडिशा को 54 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में ओडिशा की 128 पर ही सिमट गई।
ग्रुप सी
गुजरात बनाम छत्तीसगढ़
गुजरात ने इस मैच को आठ विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुएए छत्तीसगढ़ ने तीन विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने चौथे ओवर में 2 विकेट पर 64 रन बनाए। बता दें कि मैच को गीले आउटफील्ड के कारण पांच ओवर का कर दिया गया।
बड़ौदा बनाम महाराष्ट्र
इस मैच में बड़ौदा ने महाराष्ट्र को 60 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए बड़ौदा ने चार विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र की टीम 98 रन पर आउट हो गई। बता दें कि बड़ौदा की यह लगातार चौथी जीत है।
हिमाचाल प्रदेश बनाम उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 6 विकेट पर 128 रन बनाए। हिमाचल ने बिना विकेट गंवाए 130 रन बनाकर मैच जीत लिया।