ग्रुप बी के पहले मैच में दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया की शानदार गेंदबाजी और विकेटकीपर ऋषभ पंत (58 रन) की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने तमिलनाडु को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस दिल्ली ने जीता लेकिन गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 145 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 15.2 ओवरों में ही 8 विकेट शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।
दिल्ली की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज गौतम गंभीर (21), ध्रुव शौरी (28*) और नीतीश राणा (34*) रन बनाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिया। तमिलनाडु की तरफ से कप्तान विजय शंकर ने 48 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों के सहारे नाबाद 57 और बाबा अपराजित ने 32 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के गेंदबाज खेजरोलिया ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि कप्तान प्रदीप सांगवान, ललित यादव और सुबोध भाटी ने एक-एक विकेट लिया।
ग्रुप बी के दूसरे मैच में बड़ौदा ने बंगाल को 17 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट ते नुकसान पर 149 रन बनाई। जिसके जवाब में बंगाल की टीम 19.5 ओवर में ही 132 रन पर ऑलआउट हो गई। बड़ौदा की तरफ से केएच देवधर (21), वीपी सोलंकी (26), डीजे हुड्डा (22) रन बनाए। बंगाल की तरफ से एसएस घोष ने शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट हासिल किए। वहीं, बंगाल की तरफ से एसपी गोस्वामी ने 43 गेंदों में 6 चौके की मदद से नाबाद 58 रन की शानदार पारी खेली। बड़ौदा की तरफ से केएच पांड्या और मेरीवाला ने शानदार गेंदबाजी कर तीन-तीन विकेट झटके, जबकि ताई ने 2 विकेट लिया।