फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के आलोचकों को किरमानी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ऐसा करना गलत है

Tue, 20 Feb 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम एस धोनी - फोटो : bcci
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने महेंद्र सिंह धोनी के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि उनकी आलोचना करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कीपिंग तकनीक सहित कई पहलुओं को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करना ठीक नहीं है क्योंकि उन्होंने नतीजे दिए हैं जो अधिक महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह सब नतीजों का खेल है। जो विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए धोनी की आलोचना कर रहे हैं उन्हें पता नहीं है कि उसने हर जगह नतीजे दिए हैं।' किरमानी ने कहा, 'आजकल हर जगह नतीजे देखे जाते हैं, तकनीक नहीं।'

किरमानी ने धोनी के अलावा टीम इंडिया की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली की अगुवाई वाली टीम ने अपना असली दम वन-डे सीरीज में दिखाया। टीम ने टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद द. अफ्रीका दौरे पर जोरदार वापसी करते हुए वन-डे सीरीज 5-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


उन्होंने न सिर्फ धोनी की विकेटकीपिंग की तारीफ की बल्कि उनकी कप्तानी की भी तारीफ की और कहा कि धोनी ने टीम को तीनों फॉर्मेट में टॉप पर ले गया था। उसमें टीम की अगुवाई करने की गजब की क्षमता रही। टीम ने उनकी कप्तानी में हर जगह नतीजे दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें