शेन वाटसन के ऑलराउंड प्रदर्शन और मिशेल स्टॉर्क की घातक गेंदबाजी के बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने हाईवेल्ड लायंस को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सिडनी की टीम चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 138 रनों के लक्ष्य को सिडनी ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर हासिल कर लिया। सिडनी के ओपनर शेन वाटसन और माइकल लुंब ने जीत की नींव रख दी। वाटसन ने 47 और लुंब ने 22 रन बनाए। इसके बाद ब्रेड हेडिन(32) और स्टिव स्मिथ(नाबाद 25) ने सिडनी की जीत पक्की कर दी। लायंस की ओर से आरोन फांगिसो ने तीन विकेट लिए। सिडनी की ओर से तीन विकेट लेने वाले मिशेल स्टॉर्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सिडनी ने बनाए 137 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लायंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। लायंस के ओपनर गुलाम बोदी ने शानदार अर्द्घशतक जड़ा। बोदी ने 44 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली। हालांकि बोदी के अलाव कोई लायंस का कोई और बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। नील मैकेंजी(17), जीन साइम्स(23) और क्रिस मोरिस(नाबाद 14) ही अपनी पारी को दो अंको तक पहुंचा सके। सिडनी की ओर से मिशेल स्टॉर्क ने 3, हेजलवुड और वाटसन को 2-2 विकेट मिले। हेनरिक्स को एक विकेट मिला।