फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारकर चैंपियंस लीग से विदा हुआ मुंबई

Tue, 23 Oct 2012 12:32 AM IST
डरबन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस चैंपियंस लीग के ग्रुप बी में आखिरी लीग मुकाबला सिडनी सिक्सर्स से 12  रन हार गई। 137 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियंस 8 विकेट पर 124 रन ही बना सके। ठोस शुरुआत के बावजूद मुंबई की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। मोसेस हेनरिक्स ने नेविल के हाथों स्मिथ को लपकवा इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन


सचिन भी 22 के निजी स्कोर पर हेनरिक्स का शिकार हुए। वह एक बार फिर बोल्ड हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा (16), दिनेश कार्तिक (18) और हरभजन सिंह (22 नाबाद) ने मुंबई को संभालने की नाकाम कोशिश की।
 
इससे पहले मुंबई इंडियंस की अनुशासित गेंदबाजी ने चैंपियंस लीग के ग्रुप बी मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट पर 136 न के स्कोर पर रोक दिया। लसिथ मलिंगा और मुनफ पटेल ने दो-दो विकेट झटके। टॉस जीतकर सिडनी की टीम पहले बल्लेबाजी को उतरी।
विज्ञापन


माइकल लंब और पीटर नेविल ने सिडनी को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। लेकिन मलिंगा ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लंब को 28 के निजी स्कोर पर पेवेलियन भेज मुंबई को पहली सफलता दिलाई। इसके अगले ही ओवर में पटेल ने नेविल (5) को आउट कर सिडनी को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद निक मैडिनसन और स्टीवन स्मिथ ने सिडनी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। स्मिथ ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि मैडिसन ने 27 रन की पारी खेली। इन दोनों के बाद नाथन मैककुलम ने नाबाद 20 रन की पारी खेल सिडनी के सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें