फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सिडनी में भी बना दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड, पहले दिन इतने प्रशंसकों ने एससीजी में देखा मैच

Fri, 03 Jan 2025 03:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर पहले दिन 47,566 दर्शक मैच देखने आए जो सिडनी में पहले दिन दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भारी संख्या में दर्शक मैदान में आए हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Cricket Australia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में दर्शकों की संख्या हर मैच में रिकॉर्ड तोड़ रही है और ऐसा ही कुछ सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में भी देखने मिला। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर पहले दिन 47,566 दर्शक मैच देखने आए जो सिडनी में पहले दिन दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भारी संख्या में दर्शक मैदान में आए हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर लिखा, 'रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले दिन 45000 से अधिक दर्शक।' इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथे टेस्ट में दर्शक संख्या का अब तक का रिकॉर्ड टूटा था। एससीजी पर लंच के समय तक 45465 दर्शक थे, जबकि पिछला रिकॉर्ड 44901 का था जो 2003-04 में बना था।

मैच का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत को पहली पारी में 185 रन ऑलआउट करने के बाद स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। वह दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन

बुमराह-कोंस्टास के बीच हुआ विवाद
मैच के दौरान माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब ऑस्ट्रेलिया पारी के तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवीं गेंद फेंकने के लिए रन अप ले रहे थे, लेकिन उन्होंने देखा कि ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं है। इस पर बुमराह ने नाराजगी व्यक्त की और ख्वाजा से कुछ कहते दिखाई दिए। उसी वक्त नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोंस्टास बुमराह की तरफ देखकर कुछ बड़बड़ाने लगे, इससे बुमराह काफी गुस्से में कुछ कहते हुए कोंस्टास के पास जाने लगे। हालांकि, अंपायर ने बीच बचाव किया और कोंस्टास को बुमराह के पास नहीं आने दिया। कोंस्टास और बुमराह के बीच बहस होते देख दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और माहौल देखते-देखते गर्म हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें