फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'विकेट ऐसा था कि आक्रामक खेलने की मनोदशा में नहीं था', पहले दिन के खेल के बाद बोले पंत

Fri, 03 Jan 2025 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी की क्योंकि एससीजी की पिच ऐसी थी कि वह स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखा ही नहीं सके। मेलबर्न में पिछले टेस्ट में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट गंवाने के बाद आलोचना झेल रहे पंत ने 98 गेंद में 40 रन बनाए। भारतीय टीम पहली पारी में 185 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
पंत ने पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'इस पारी में विकेट को देखते हुए मैं आक्रामक खेलने की स्थिति में नहीं था।' उन्होंने कहा, 'कई बार आपको रक्षात्मक खेलना पड़ता है। कई बार ऐसे मौके थे जब मैं 50-50 जोखिम ले सकता था लेकिन मैंने नहीं लिया।' पंत ने कहा कि वह बतौर बल्लेबाज परिपक्व हो रहे हैं और आक्रामकता और रक्षात्मक खेल के बीच संतुलन बनाना सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'आप स्वाभाविक बल्लेबाजी करना चाहते हैं लेकिन आक्रामकता और रक्षात्मक खेल में संतुलन बनाना भी सीखते हैं।' पंत ने स्वीकार किया कि अच्छा नहीं खेलने पर बल्लेबाज चीजों को उलझा देता है। उन्होंने कहा, 'जब आप अच्छा नहीं खेल पाते हैं तो जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं।'
विज्ञापन

ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। वह दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले, भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें