गौरतलब है कि भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित के अलावा शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ पर बायो-सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगे थे। इसके बाद इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया था। हालांकि, बीसीसीआई ने बयान जारी कहा था कि भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया है।
बता दें कि यह मामला तब तूल पकड़ा जब नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन ने इन पांचों खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। दरअसल, मेलबर्न के जिस रेस्त्रां में बैठकर भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे। उसी जगह नवलदीप सिंह भी मौजूद थे।