फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार vs श्रेयस: बतौर कप्तान किसका पलड़ा भारी, 25-25 टी20 मैचों में बल्ले से किसने मारी बाजी? जानिए सबकुछ

Tue, 03 Nov 2026 01:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तानी सिर्फ मैदान पर फैसले लेने का नाम नहीं है, बल्कि बल्ले से टीम के लिए योगदान देना भी उतना ही अहम है। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के आंकड़ों में कई दिलचस्प पहलू सामने आते हैं। दोनों के बीच मुकाबला काफी करीबी है, लेकिन कुछ ऐसे आंकड़े हैं जो इस तुलना को और दिलचस्प बना देते हैं। आखिर किसका प्रदर्शन किस मोर्चे पर बेहतर रहा और कप्तानी के दबाव में किसने खुद को ज्यादा साबित किया? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
सूर्यकुमार vs श्रेयस - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट में कप्तानी सिर्फ टीम को जीत दिलाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि इस जिम्मेदारी के साथ खिलाड़ी के अपने प्रदर्शन पर भी सबकी नजर रहती है। टी20 फॉर्मेट में जहां हर गेंद के साथ मैच का रुख बदलता है, वहां कप्तान के लिए खुद को साबित करना भी बड़ी चुनौती होती है। श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के कप्तानी के आंकड़े इसी लिहाज से दिलचस्प हैं। दोनों के 25-25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कई रोचक बातें सामने आती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सूर्यकुमार vs श्रेयस - फोटो : ANI
किसका पलड़ा भारी?
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन की तुलना दिलचस्प है। दोनों के कप्तानी करियर के अलग-अलग पड़ावों को देखें तो बल्लेबाजी और टीम को जीत दिलाने के मामले में अलग-अलग तस्वीर सामने आती है। यहां श्रेयस अय्यर के कप्तानी के शुरुआती 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तुलना सूर्यकुमार यादव के कप्तानी के आखिरी 25 मुकाबलों से की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, श्रेयस अय्यर ने अपने शुरुआती 25 मैचों में सूर्यकुमार यादव के आखिरी 25 मैचों से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, स्ट्राइक रेट के मामले में सूर्या आगे रहे। वहीं, कप्तानी में जीत-हार का रिकॉर्ड भी इस तुलना को और दिलचस्प बनाता है। बता दें कि, श्रेयस ने अब तक 26 टी20 मुकाबले खेले हैं।

सूर्यकुमार vs श्रेयस - फोटो : ANI
किसने बनाए ज्यादा रन?
सबसे पहले दोनों के बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के शुरुआती 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25 पारियां खेलते हुए 666 रन बनाए। उनका औसत 31.71 और स्ट्राइक रेट 148.99 रहा। इस दौरान श्रेयस के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 102 रन रहा।

वहीं, सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी के आखिरी 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 24 पारियां खेलीं और 615 रन बनाए। उनका औसत 30.75 और स्ट्राइक रेट 153.75 रहा। इस दौरान सूर्या ने चार अर्धशतक लगाए। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा। इस तरह रनों के मामले में श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव से 51 रन ज्यादा बनाए। हालांकि, स्ट्राइक रेट में सूर्या ने बाजी मारी। उन्होंने श्रेयस के मुकाबले तेज गति से रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव vs श्रेयस अय्यर: बल्लेबाजी के आंकड़ों की तुलना

बल्लेबाजी 

सूर्यकुमार यादव (आखिरी 25 मैच)

श्रेयस अय्यर (शुरुआती 25 मैच)

मैच

25

25

पारियां

24

25

नाबाद

4

4

कुल रन

615

666

सर्वोच्च स्कोर

84*

102*

बल्लेबाजी औसत

30.75

31.71

खेली गई गेंदें

400

447

स्ट्राइक रेट

153.75

148.99

शतक

0

1

अर्धशतक

4

2

शून्य पर आउट

1

0

चौके

55

56

छक्के

31

21

सूर्यकुमार vs श्रेयस - फोटो : ANI
चौके लगाने में श्रेयस, छक्के जड़ने में सूर्या आगे
बाउंड्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। श्रेयस अय्यर ने अपने शुरुआती 25 मैचों में 56 चौके और 21 छक्के लगाए। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने अपने आखिरी 25 मैचों में 55 चौके और 31 छक्के जड़े। यानी चौके लगाने में श्रेयस सिर्फ एक चौके से आगे रहे, जबकि छक्के लगाने में सूर्या ने 10 ज्यादा छक्के लगाए।

सूर्यकुमार vs श्रेयस - फोटो : ANI
कप्तानी में किसने ज्यादा मैच जिताए?
अब बात करते हैं दोनों के कप्तानी रिकॉर्ड की। श्रेयस अय्यर के शुरुआती 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम ने 14 मैच जीते, जबकि नौ मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो मैच बेनतीजा रहे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी के आखिरी 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने 25 में से 19 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि सिर्फ चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच बेनतीजा रहे। इस दौरान टीम का जीत प्रतिशत 82.6 रहा। यानी सूर्या ने अपने कप्तानी के इस दौर में टीम को लगातार जीत दिलाई। 

सूर्यकुमार यादव vs श्रेयस अय्यर: कप्तानी के आंकड़ों की तुलना

कप्तानी 

सूर्यकुमार यादव (आखिरी 25 मैच)

श्रेयस अय्यर (शुरुआती 25 मैच)

कुल मैच

25

25

जीते

19

14

हारे

4

9

बेनतीजा

2

2

जीत प्रतिशत

82.6%

60.9%

विज्ञापन

सूर्यकुमार vs श्रेयस - फोटो : ANI
किसका प्रदर्शन रहा बेहतर?
बल्लेबाजी और कप्तानी, दोनों के आंकड़ों को देखें तो सूर्यकुमार यादव का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि, बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर ने 666 रन बनाए, जो सूर्या के 615 रनों से 51 ज्यादा हैं। उनका औसत भी बेहतर रहा और उनके नाम एक शतक दर्ज है। वहीं, सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 153.75 रहा, जो श्रेयस के 148.99 से बेहतर है। उन्होंने 10 छक्के भी ज्यादा लगाए। कप्तानी की बात करें तो यहां सूर्या ने साफ बढ़त बनाई। उनकी अगुवाई में भारत ने 25 में से 19 मैच जीते, जबकि श्रेयस की कप्तानी में टीम को 14 मुकाबलों में जीत मिली। सूर्या का जीत प्रतिशत 82.6 रहा, जबकि श्रेयस का 60.9 प्रतिशत। यानी श्रेयस ने रन और औसत के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के नतीजों में सूर्यकुमार यादव आगे रहे। कुल मिलाकर इन आंकड़ों के आधार पर सूर्या का प्रदर्शन बेहतर कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें