सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पराग
सीनियर खिलाड़ियों पर गुस्सा होने और उन्हें फटकार लगाने के बाद रियान पराग को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने कहा कि पराग का व्यवहार ठीक नहीं है। उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और सभी का सम्मान करना चाहिए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने सबसे अलग हटकर पराग की तारीफ में ट्वीट किया। इसके बाद सूर्यकुमार को भी ट्रोल किया गया।
सूर्यकुमार ने लिखा कि मैदान में सूर्यकुमार का व्यवहार शानदार था। इस पर एक फैन ने लिखा सीनियर खिलाड़ियों के साथ आक्रामक व्यवहार करना अच्छा है। सूर्यकुमार आपसे बेहतर सोच की उम्मीद की थी। वहीं, एक यूजर ने सूर्यकुमार से उनका ट्वीट डिलीट करने की बात भी कही।