फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RR: मुंबई-राजस्थान के मैच में चहल से भिड़े सूर्यकुमार, जीत के बाद कहा- मुझे इस लड़ाई में मजा आया

Sun, 01 May 2022 03:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई और राजस्थान के बीच मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने चहल को गले लगा लिया था, लेकिन चहल इससे बहुत खुश नहीं दिखे थे। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि यह एक मजाक था। 
 
विज्ञापन
युजवेन्द्र चहल और सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में हर्षल पटेल और रियान पराग से लेकर ऋषभ पंत की अंपायर से बहस तक कई मौकों पर खिलाड़ी एक दूसरे के सामने आ चुके हैं। अब राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार के बीच लड़ाई की बात सामने आ रही है। शनिवार को दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में सूर्यकुमार ने चहल को गले लगा लिया था, लेकिन इसके बाद चहल के चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि वो सूर्यकुमार की इस हरकत से खुश नहीं थे। अब सूर्यकुमार यादव ने इस मामले पर अपनी बात कही है। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि उस दौरान चहल और उनके बीच क्या हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह कोई लड़ाई नहीं थी, बल्कि एक मजाक था और उन्हें इस मजाक में बहुत मजा आया। 

क्या है पूरा मामला
मैच में मुंबई की पारी का आठवां ओवर युजवेन्द्र चहल कर रहे थे। सूर्यकुमार उनकी गेंद खेलने में असफल रहे और गेंद उनके पैर में जाकर लगी। राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी। गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था, लेकिन गेंद का आधा हिस्सा ही ऑफ स्टंप में लग रहा था। ऐसे में अंपायर कॉल की वजह से सूर्यकुमार यादव आउट होने से बच गए। 
विज्ञापन


टीवी पर रिव्यू देखने के बाद सूर्यकुमार यादव ने चहल को गले लगा लिया। हालांकि, इसके बाद युजवेन्द्र चहल के हाव-भाव बता रहे थे कि उन्हें सूर्यकुमार का गले लगाना पसंद नहीं आया था। इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई के कयास लगाए गए, लेकिन मैच खत्म होते ही सूर्यकुमार ने सब कुछ साफ कर दिया। 

यह एक मजाक था
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा "मैच के दौरान मैंने उसे कुछ नहीं बताया था, यह हमारे बीच एक अच्छा मजाक था। मैं बहुत खुश हूं कि उस समय अंपायर के फैसले की वजह से मैं बच गया और उसके बाद जो हुआ हम मैच जीते। वो एक शानदार गेंदबाज है और उसके साथ मैदान में लड़ाई मुझे पसंद आई।" इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंद में 51 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। मैच जीतने के बाद उन्होंने कहा कि इससे उनकी टीम में काफी सकारात्मकता आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें