आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को जीत के साथ जन्मदिन का तोहफा दिया है। लगातार आठ मैच हारने वाली मुंबई ने इस मुकाबले में बैंगलोर को मात दी। हालांकि, रोहित इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही इस मैच में तीन अजब संयोग बन गए। रोहित दूसरी बार अपने जन्मदिन पर बल्लेबाजी करते हुए पांचवीं गेंद पर आउट हुए। उनकी टीम मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड पाकिस्तान की बाबर आजम की कराची किंग्स के सामना हो गया। साथ ही टूर्नामेंट में पहले स्थान पर काबिज गुजरात और मुंबई का प्रदर्शन एक दूसरे के ठीक उलट हो गया।
गुजरात ने नौ में से आठ मैच जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं,अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद मुंबई ने नौ में से सिर्फ एक मैच जीता है और नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा।
जन्मदिन पर रोहित का बल्ला खामोश
रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में दूसरी बार जन्मदिन पर बल्लेबाजी की और दोनों बार रोहित फ्लॉप रहे। साल 2014 में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 30 अप्रैल के दिन मैच खेला था। इस मैच में वो पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने 30 मई को बल्लेबाजी की और पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। दोनों बार रोहित ने सिर्फ पांच गेंदें खेली और बड़ी पारी नहीं खेल पाए। यह अनचाहा संयोग उनके साथ हुआ।
मुंबई की हालत कराची किंग्स जैसी
भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने, विराट कोहली से टीम इंडिया की कमान लेने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई है। वो कोई मैच भी नहीं हारे हैं। सिर्फ न्यूजीलैंड की टीम एक मैच ड्रॉ करा पाई थी, जिसमें रोहित कप्तान थे। इसके अलावा उन्होंने टी20 विश्व कप के बाद जब भी भारत की कप्तानी की है, तब टीम इंडिया जीती है।
पाकिस्तान के कप्तान के रूप में बाबर आजम का भी प्रदर्शन लाजवाब रहा है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट लीग में उनकी टीम फ्लॉप रही थी। पीएसएल 2022 में लगातार आठ मैच हारने के बाद कराची किंग्स अपनी पहली जीत दर्ज कर पाई थी। अब आईपीएल 2022 में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के साथ भी ऐसा ही हुआ है। मुंबई लगातार आठ मैच जीतने के बाद पहला मैच जीती। बाबर और रोहित अपने देश की टीम के लिए बतौर कप्तान सुपरहिट रहे हैं, लेकिन घरेलू लीग में दोनों का प्रदर्शन एक जैसा है।
अंकतालिका की पहली और आखिरी टीम एक दूसरे के ठीक उलट
राजस्थान के खिलाफ मुंबई की जीत के बाद अंक तालिका की स्थिति भी काफी रोचक हो गई है। इस सीजन के 44 मैच होने के बाद गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर है। गुजरात ने नौं मे से आठ मैच जीते हैं और एक में उसे हार मिली है। वहीं, मुंबई अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। मुंबई ने आठ मैच गंवाए हैं और सिर्फ मुकाबला जीत पाई है।