फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव, सीरीज से पहले दिए संकेत

Sat, 04 Feb 2023 04:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम में मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है। सूर्या मध्यक्रम में आकर तेजी से रन बना सकते हैं और भारतीय टीम को अपने दम पर जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं। 
 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो साल से भी कम समय में सूर्यकुमार यादव अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। फैंस के चहेते फॉर्मेट टी20 में कमाल करने के बाद उनका कद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बराबर हो चुका है। हालांकि, उन्होंने अब तक भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार की यग इच्छा भी पूरी हो सकती है। 
विज्ञापन


टी20 क्रिकेट में कमाल करने के बाद वनडे टीम में भी जगह बना चुके हैं। हालांकि, वनडे में उनके बल्ले से कोई मैच जिताऊ पारी नहीं निकली है। इस बीच वह टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस सीरीज से पहले उन्होंने एक नई लाल गेंद के साथ फोटो शेयर कर लिखा- हैलो दोस्त... इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नौ फरवरी को सूर्यकुमार यादव अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर सकते हैं। 
विज्ञापन




यदि सूर्यकुमार को भारत की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है, तो वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं, लोकेश राहुल पांचवें  स्थान पर खेलेंगे। रोहित और गिल की जोड़ी वनडे में कमाल करने के बाद टेस्ट में भी पारी की शुरुआत कर सकती है। तीसरे स्थान पर पुजारा और चौथे स्थान पर विराट कोहली का खेलना तय है। 

रवींद्र जडेजा सातवें और आर अश्विन आंठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। ऐसे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद मजबूत होगी। वहीं, इसके बाद पिच के अनुसार तीन तेज गेंदबाज या दो तेज गेंदबाजों के साथ एक अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज को टीम में शामिल किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

पंत की जगह ले सकते हैं सूर्यकुमार यादव
इस सीरीज में ऋषभ पंत टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वह कार हादसे के बाद अपनी चोट से उबर रहे हैं। पंत भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। पिछले साल वह इस फॉर्मेट में देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। पंत मध्यक्रम में आकर तेजी से रन बनाते हैं और मैच का रुख पलट देते हैं। इसका फायदा भारतीय टीम को मिलता है और अहम मौकों पर टीम इंडिया मैच में कब्जा कर लेती है। 

सूर्यकुमार यादव को भी यही रोल दिया जा सकता है। छठे नंबर पर आकर या जब भी विपक्षी गेंदबाज हावी हो रहे हों, तब वह तेजी से रन बनाकर लय भारत के पक्ष में ला सकते हैं और गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकते हैं। इसका फायदा बाकी बल्लेबाजों को भी होगा। 

सूर्यकुमार इस साल पहले ही एक शतक और एक अर्धशतक बना चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच खेले। यहां उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 80 गेंद में 90 रन बनाए। वहीं, सौराष्ट्र के खिलाफ 107 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 95 रन बनाए और इसके बाद दूसरी पारी में 46 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम मैच हार गई, लेकिन क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी उन्होंने अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया। 

सूर्यकुमार यादव ने प्रथम श्रेणी में 44.75 के औसत से 79 मैचों में 5549 रन बनाए हैं। इसमें 14 शतक और 28 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह कई बार भारत के लिए टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और अब लग रहा है कि उनका यह सपना साकार होने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें