फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मैदान पर कोहली ने की थी स्लेजिंग! आखिरकार सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 21 Nov 2020 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मुंबई इंडियंस की रिकॉर्ड पांचवीं खिताबी जीत के साथ ही IPL के 13वें सीजन का अंत हुआ। टूर्नामेंट में वैसे तो कई खिलाड़ियों ने प्रभावित किया, लेकिन अगर दुनियाभर में किसी खिलाड़ी का हल्ला है तो वह हैं सूर्यकुमार यादव। मुंबई इंडियंस की जीत में इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा। दमदार प्रदर्शन के बावजूद फैंस के बीच sky के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया। एक मैच में विराट कोहली के साथ हुई झड़प भी सोशल मीडिया में छाई रही। अब दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक इंटरव्यू में कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया है।

विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर @mipaltan

टूर्नामेंट में दो हजार रन पूरे करने वाले एकमात्र अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी सूर्य लगातार कई सीजन से अच्छा खेल दिखाते आ रहे हैं। मध्यक्रम में टीम को संभालने के बाद आतिशी पारी खेलनी हो या फिर अंतिम ओवर्स में बड़े शॉट्स लगाकर फिनिश करना यादव ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया। जहीर खान, महेला जयवर्धने और शेन बॉन्ड जैसे दिग्गजों की देखरेख में खुद को संवारने वाले सूर्यकुमार को रोहित शर्मा जैसे सुलझे हुए कप्तान का भी साथ मिला। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नाम न आने पर यह बल्लेबाज अंदर से टूट गया था। 

विज्ञापन

3 of 6
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

बकौल सूर्यकुमार, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने चयन की उम्मीद कर रहा था। बाद में मैं काफी मायूस हो गया। मन व्याकुल था, उस दिन मैंने अच्छे से ट्रेनिंग तक नहीं की। दिमाग को दूसरी तरफ ले जाना काफी मुश्किल था। मुझे ऐसे हताश देखकर रोहित ने भी मुझसे बात की थी, खैर कोई बात नहीं। मैं अपनी बारी का इंतजार करूंगा। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मेरे पास अभी और समय है। मुझे उम्मीद है कि मैं घरेलू क्रिकेट में बड़ा स्कोर खड़ा करूंगा और अगले आईपीएल में फिर चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करूंगा।

4 of 6
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी से मुंबई के इस बल्लेबाज ने बैंगलोर के मुंह से जीत छीन ली थी। इस लाजवाब बल्लेबाजी की कई दिग्गज खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ की थी। इसी मैच के दौरान विरोधी कप्तान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव के पास आकर कुछ बोलते दिखाई दिए थे। सूर्या ने उस झड़प को भी याद किया।

विज्ञापन

5 of 6
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @ipl

सूर्युकमार यादव ने कहा कि विराट कोहली क्रिकेट की बड़ी शख्सियत हैं और वह हर मैच को आक्रामक अंदाज में ही खेलते हैं। वह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम था। हर हाल में जीत चाहने के लिए कई बार मैदान पर ऐसा हो जाता है। मैच के बाद, सबकुछ एकदम सामान्य था। वह मेरी ओर आए कहा कि तुम बहुत अच्छा खेले। जिन 60-65 मिनट मैं बल्लेबाजी कर रहा था, उस वक्त मुझ पर काफी दबाव था। मुझे लक्ष्य का पीछा करना अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
सूर्यकुमार यादव पिछले कई आईपीएल से लगातार अच्छा खेलते आ रहे हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने इस सीजन 16 मैच में 145.01 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक के बूते 480 रन बनाए। 2019 में उन्होंने 16 मैच में 424 रन जड़े थे, जबकि साल 2018 में इस दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 14 मैचों में 512 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें