फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: सूर्यकुमार ने सेना को समर्पित की जीत, पाकिस्तान पर फतह के बाद बोले- पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ

Sun, 14 Sep 2025 11:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सूर्यकुमार ने कहा कि टीम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनो के साथ है। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में मिली जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया है। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम पहगलाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनो के साथ है। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर विवाद हो रहा था और देश में इस मैच का बहिष्कार करने की मांग हो रही थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

सूर्यकुमार ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की एकजुटता
सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, मैं कुछ कहना चाहता हूं और यह मौका भी सही है। हम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं और इनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं यह जीत (पाकिस्तान के खिलाफ) हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करता हूं जिन्होंने काफी बहादुरी दिखाई है। उम्मीद है कि वे आगे भी हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें खुशी देने का मौका मिलेगा, हम उनके चेहरे पर हंसी लाते रहेंगे। 
 

सूर्यकुमार बोले- स्पिनरों का फैन रहा हूं
सूर्यकुमार ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली और 37 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद 47 रन बनाकर नाबाद लौटे। सूर्यकुमार का आज (14 सितंबर) को जन्मदिन था और दुबई स्टेडियम में दर्शक लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। सूर्यकुमार ने कहा, शानदार अहसास और भारत के लिए एक बेहतरीन रिटर्न गिफ्ट है। इंसानी फितरत है कि जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो यह आपके दिमाग में घूमता रहता है। आप जीतना जरूर चाहते हैं और जब आप जीत जाते हैं, तो आपके पास यह तैयार होता है। मैं हमेशा अंत तक टिके रहना चाहता था। पूरी टीम के लिए यह एक अन्य मुकाबले की तरह ही था। हमने सभी विपक्षी टीमों के लिए एक समान तैयारी की है। ऐसा ही कुछ महीने पहले भी हुआ था। टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लय तय की। मैं हमेशा से ही स्पिनरों का फैन रहा हूं क्योंकि वे मध्य ओवर में खेल को नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन

भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच
मैच की बात करें तो भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को पटखनी दी और सात विकेट से मैच जीता। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराश नहीं किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें