फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार T20I में एक साल में दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, 51 गेंदों में बनाए 111 रन

Sun, 20 Nov 2022 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई

सार

यह सूर्यकुमार का टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा शतक है। इससे पहले सूर्यकुमार ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 48 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउनगनुई में खेला गया। इस मैच में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में दूसरा शतक है। इससे पहले सूर्यकुमार ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 48 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 65 रन से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने की रोहित की बराबरी

सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.65 का रहा। सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2018 में रोहित शर्मा ने ऐसा किया था। रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस फॉर्मेट में चार शतक लगाए हैं। वहीं, चेक रिपब्लिक के एस दवीजी, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने तीन-तीन शतक लगाए हैं। वहीं, 15 बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक लगाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
रन (गेंद) बल्लेबाज खिलाफ जगह, साल
122*(61) विराट कोहली अफगानिस्तान दुबई, 2022
118(43) रोहित शर्मा श्रीलंका इंदौर, 2017
117(55) सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड नॉटिंघम, 2022
111*(51) सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड माउंट माउनगनुई
111*(61) रोहित शर्मा वेस्टइंडीज लखनऊ

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्कोर

सूर्यकुमार द्वारा बनाए 111 रन किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। यह भारत के लिए टी20 में चौथी सर्वश्रेष्ठ पारी (रन के हिसाब से) है। विराट कोहली ने इसी साल दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में 61 गेंदों में 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन

सूर्यकुमार के नाम इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। साल 2022 में उन्होंने 30 मैचों में 1151 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान ने 25 मैचों में 996 रन बनाए हैं। इसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्या के पास एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

रिजवान के रिकॉर्ड से 175 रन दूर सूर्यकुमार

एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है। रिजवान ने 2021 में 29 मैचों में 134.89 के स्ट्राइक रेट और 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव यह रिकॉर्ड अपने नाम करने से बस 175 रन दूर हैं। हालांकि, भारत को इस साल बस एक और टी20 खेलना है। यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 भारत का इस साल आखिरी टी20 है। उसमें सूर्यकुमार के लिए 175 रन बना पाना काफी मुश्किल होगा। सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं।

एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी साल मैच रन
मोहम्मद रिजवान (PAK) 2021 29 1326
सूर्यकुमार यादव (IND) 2022 30 1151
मोहम्मद रिजवान (PAK) 2022 25 996
बाबर आजम (PAK) 2021 29 939
विराट कोहली (IND) 2022 20 781

साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक
रेट
सूर्यकुमार यादव (IND) 30 1151 188.37
मोहम्मद रिजवान (PAK) 25 996 122.96
विराट कोहली (IND) 20 781 138.23
बाबर आजम (PAK) 26 735 123.32
सिकंदर रजा (ZIM) 24 735 150.92

एक कैलेंडर ईयर में दूसरा सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में दूसरा सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने इस साल 11 बार 50+ स्कोर किया है। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम है। उन्होंने 2021 में 13 बार 50+ स्कोर बनाए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
कितने
50+ स्कोर
बल्लेबाज साल
13 मोहम्मद रिजवान 2021
11 सूर्यकुमार यादव 2022
10 बाबर आजम 2021
10 मोहम्मद रिजवान 2022
9 विराट कोहली 2022
विज्ञापन

सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 67 छक्के लगाए हैं। सूर्या इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, सूर्यकुमार ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 चौके भी पूरे कर लिए। इस साल उन्होंने T20I में 105 चौके लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें