भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अक्सर अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंज किया है और सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार वो किसी और वजह से चर्चा में हैं। सुर्यकुमार यादव ने अपने हाथ में टैटू बनवाया है। उन्हें टैटू का शौक काफी पहले से है और वो पहले भी कई टैटू बनवा चुके हैं। इस बार टैटू बनवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो भी शेयर की है और उनकी यह फोटो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
31 साल के सूर्यकुमार ने इस बार डेविल आई (बुरी आंक) का टैटू बनवाया है। यह टैटू उनके दाएं हाथ के पंजे पर है। उन्होंने ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस शो में अपने पहले टैटू के बारे में बताया था। उन्होंने अपने माता-पिता का नाम लिखवाया था। इसके बाद अपने हाथ पर उन्होंने उनकी फोटो भी बनवाई थी।