फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश क्रिकेट में अंदर तक फैला है नस्लभेद, इंग्लैंड में क्रिकेटरों के लिए होगा नस्लवाद निरोधक कोर्स

Thu, 28 Jan 2021 12:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट में नस्लभेद को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक सर्वे के मुताबिक इंग्लिश क्रिकेट में एक तिहाई से अधिक अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक देशज खिलाड़ियों को खेल में पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ता है। उधर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसे देखते हुए महिला और पुरूष क्रिकेटरों के लिए नस्लवाद निरोधक प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


'द टेलिग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में ड्रेसिंग रूम कल्चर, अलग अलग संस्कृतियों से आए लोगों के साथ बर्ताव और अस्वीकार्य चीजों पर विरोध को प्रोत्साहित करने के बारे में बताया जाएगा।

पेशेवर क्रिकेटर संघ द्वारा कराए गए सर्वे में 600 प्रतिभागियों में से 45 प्रतिशत ने कहा कि साथी खिलाड़ियों ने नस्लवादी टिप्पणी की, दस प्रतिशत ने कोच को और 30 प्रतिशत ने सोशल मीडिया या प्रशंसकों को दोषी ठहराया। सर्वे में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से 62 प्रतिशत का मानना है कि नस्लवाद के उन्मूलन को लेकर जागरूक किए जाने से ही हालात सुधरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें