फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिर्फ 25 गेंदों पर ठोका शतक, इस इंग्लिश बल्लेबाज ने IPL से पहले मचाया तहलका

Fri, 22 Mar 2019 10:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विल जैक्स
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। रोज नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। 21 मार्च को भी दुबई की धरती पर कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन जो हुआ वो कोई आम रिकॉर्ड नहीं। इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स ने महज 25 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोक कर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
विल जैक्स
सर्रे की ओर से लैंकशायर के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बल्लेबाज विल जैक्स ने टी-10 के इस मुकाबले में एक ही ओवर में छह छक्के भी ठोक दिए। इतना ही नहीं जैक्स 62 से 98 रनों के स्कोर तक सिर्फ 6 गेंदों में पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 6
विल जैक्स
विल जैक्स चाहते तो और भी कम गेंदों पर अपना शतक पूरा कर सकते थे, उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 98 रन बना लिए थे, लेकिन अगली दो गेंदों पर वो रन नहीं बना सके। इस दौरान जैक ने छोटे फॉर्मेट में क्रिस गेल के सबसे तेज शतक का भी रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2013 आईपीएल में लगाया था।

4 of 6
विल जैक्स
विल जैक्स ने सिर्फ 30 गेंदों पर 105 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लिहाजा उनकी टीम सर्रे ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए। जवाब में लैंकशायर 9 विकेट खोकर 81 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

5 of 6
Will Jacks
टी-20 के बाद अब टी-10 की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। इन दिनों इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के भी निकले। टूर्नामेंट का आयोजन एमिरेट क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। इस टूर्नामेंट को आईसीसी से भी मान्यता प्राप्त है।

नीचे देखिए वीडियो
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2019
IPL से ठीक पहले जैक्स की पारी पर सभी फ्रैंचाइजियों की भी नजरें होंगी। किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीम विदेशी बल्लेबाज के तौर पर इस खिलाड़ी को हाथों-हाथ लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें