गुवाहाटी में मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बस में उग्र दर्शकों ने पथराव किया। इस पर टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दुखद है जिससे सिर्फ क्रिकेट की बदनामी होती है। रैना ने कहा कि वह आशा करते हैं कि देश में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो।
रैना ने कहा कि विपक्षी टीम के बेहतर प्रदर्शन पर भी क्रिकेट फैंस को खुश होना चाहिए। रैना ने कहा कि जो क्रिकेट को बेहतर ढंग से समझते हैं, वो हार और जीत को खेल का एक हिस्सा मानते हैं।
Sad, especially when they played a good game. Hope doesn't happen again: Suresh Raina on incident of stone hurling at Australian team's bus pic.twitter.com/xIYVDbNjH7— ANI (@ANI) October 12, 2017