रैना ने इसके बाद तमिलनाडु के खिलाफ 41 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। रैना ने इस दौरान टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही रैना ने टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली और 'हिटमैन'
रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। कोहली के 226 टी20 मैचों में 7,068 रन हैं जबकि रोहित के खाते में 6,825 रन दर्ज हैं।
सुरेश रैना ने इन दोनों को टी20 क्रिकेट में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर काबिज हैं।
बहरहाल, टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बल्लेबाजों की लिस्ट इस प्रकार है:
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 11,068 रन
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)- 8,769 रन
किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)- 7,816 रन
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 7,572 रन
शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 7,450 रन
ब्रेड हॉज (ऑस्ट्रेलिया)- 7,406 रन
ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज)- 7,351 रन
सुरेश रैना (टीम इंडिया)- 7,114 रन
विराट कोहली (टीम इंडिया)- 7,068 रन