गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने फटाफट क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया। वह टी-20 में 6 हजार रन पूरे करने
वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
गुरूवार को राजकोट में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। (मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।)
वहीं, दूसरी ओर इन्हीं की टीम के एक अन्य बल्लेबाज एरोन फिंच के लिए गुरूवार का दिन अच्छा नहीं रहा। वह इस मुकाबले में बिना
खाता खोले आउट हुए। हालांकि अपनी टीम की ओर से पिछले तीनों मैचों में वह मैच ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने आईपीएल में पिछले
तीनों मुकाबलों में तीन फिफ्टी लगाई थी।
टी-20 करियर में वह इस मुकाबले को जोड़कर 4 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। पिछली 32 टी-20 पारियों में वह पहली बार शून्य पर आउट हुए।