जयपुर में 27 फरवरी से होने वाले विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के लिए यूपी टीम की कमान सुरेश रैना को सौंपी गई है। टीम में 20 खिलाड़ी चुने गए हैं। फाइनल टीम का चयन जल्द ही किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम (घरेलू क्रिकेट) रोहित तलवार ने बताया कि चैलेंजर ट्राफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के लिए संभावित टीम चुनी गई है।
खिलाड़ियों का चयन यूपी सीनियर सलेक्शन कमेटी ने किया है। टीम 27 फरवरी से पांच मार्च तक टूर्नामेंट में भाग लेगी।
टीम में सुरेश रैना (कप्तान), आरपी सिंह, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, मुकुल डागर, तन्मय श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, अक्षदीप नाथ, उमंग शर्मा, अभिनव दीक्षित, राहुल सिंह रावत, एकलव्य द्विवेदी, अली मुर्तजा, प्रवीण गुप्ता, अमित मिश्रा, अंकित सिंह राजपूत, इम्तियाज अहमद, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव व उपेंद्र यादव हैं।