फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raina-Dhawan: एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे सुरेश रैना और शिखर धवन, इस टूर्नामेंट में होंगे आमने-सामने

Sat, 01 Feb 2025 07:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम में एक साथ खेले हैं। धवन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
विज्ञापन
रैना और धवन - फोटो : BCCI/IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना और शिखर धवन एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। दरअसल, छह फरवरी से रायपुर में लीजेंड 90 लीग की शुरुआत हो रही है जिसमें रैना और धवन के अलावा कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे। इस लीग का पहला मैच छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच मैच होगा जिसमें रैना और धवन आमने-सामने होंगे। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के पास मार्टिन गुप्टिल, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी हैं, जबकि दिल्ली रॉयल्स के पास रॉस टेलर और शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भी खेलेंगे जो हरियाणा ग्लेडियेटर्स की कमान संभालेंगे, जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो राजस्थान किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन दुबई जॉइंट्स के लिए खेलेंगे।

लंबे समय तक भारतीय टीम में साथ खेले हैं रैना और धवन
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम में एक साथ खेले हैं। धवन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। धवन और रैना दुनिया की कई लीग में खेलते नजर आते हैं और यह दोनों एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे तथा प्रशसकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें