फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Raina: जब सुरेश रैना ने 348 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन, सहवाग की टीम के खिलाफ खेली थी यादगार पारी

Tue, 06 Sep 2022 06:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुरेश रैना ने न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कई बड़ा पारियां खेली हैं। उन्होंने सीएसके को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई। रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले और 32.52 की औसत और 136.73 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए। इसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। अब वह आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट्स में भी नहीं दिखाई देंगे। 35 साल के रैना ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को ही संन्यास ले लिया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आईपीएल के सिर्फ एक ही सीजन में ही खेल पाए थे। इस साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे रैना इस साल आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अब उसकी भी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सुरेश रैना ने न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कई बड़ा पारियां खेली हैं। उन्होंने सीएसके को अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई। रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले और 32.52 की औसत और 136.73 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए। इसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल है। रैना आईपीएल के टॉप-पांच रन बनाने वालों में से हैं। रैना ने आईपीएल 2014 में एक ऐसी ही यादगार पारी खेली थी, जिसने वीरेंद्र सहवाग की शतकीय पारी पर लगभग पानी फेर दिया था। हालांकि, रैना आउट हो गए और उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।

यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 2014 (क्वालिफायर-2) में खेला गया था। तब पंजाब की कमान जॉर्ज बेली के हाथों में थी, जबकि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने बेहतरीन शुरुआत की थी। सहवाग ने मनन वोहरा के साथ ओपनिंग की थी। 10.4 ओवर में 110 के स्कोर पर पंजाब को पहला झटका लगा था। मनन वोहरा 31 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल भी कुछ खास नहीं कर सके। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड मिलर ने सहवाग के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच सहवाग ने शतक पूरा किया। वह तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।

सहवाग ने 58 गेंदों में 12 चौके और आठ छक्के की मदद से 122 रन की पारी खेली। कप्तान जॉर्ज बेली एक रन और ऋद्धिमान साहा छह रन बना सके। डेविड मिलर 19 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर रन आउट हुए। मिचेल जॉनसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 226 का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की ओर से आशीष नेहरा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, ईश्वर पांडे, मोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

On this day in 2014: Virender Sehwag propelled KXIP to their first-ever IPL  final with heroic century vs CSK | Cricket News

207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत खराब रही। फाफ डुप्लेसिस खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें जॉनसन ने पवेलियन भेजा। आमतौर पर जब बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही टीम को बड़े खिलाड़ी के रूप में झटका लगता है तो उसका वापसी करना मुश्किल हो जाता है। डुप्लेसिस के आउट होने के बाद मैदान पर सुरेश रैना उतरे और उन्होंने चेन्नई की किस्मत ही पलटकर रख दी। आते ही रैना ने चौके-छक्के की बरसात कर दी। रैना और ड्वेन स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हुई और इसमें स्मिथ का योगदान छह रन का रहा।



 

रैना ने 25 गेंदों में 12 चौके और छह छक्के की मदद से 87 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 348 का रहा। छठे ओवर में ही चेन्नई का स्कोर 100 रन तक पहुंच गया था। सातवें ओवर में रैना रन लेने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। इस तरह रैना एक धमाकेदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। छठे ओवर में परविंदर अवाना की गेंद पर उन्होंने 32 रन बटोरे थे। रैना के आउट होने के बाद चेन्नई की पारी लुढ़क गई थी। ब्रैंडन मैकुलम 16 गेंदों में 11 रन, रवींद्र जडेजा 21 गेंदों में 27 रन और डेविड हसी एक रन बनाकर आउट हुए।

फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI

आखिर में धोनी ने जरूर 31 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन यह चेन्नई को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। अपनी पारी में धोनी ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहित शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। फैन्स आज भी मानते हैं कि किस्मत ने अगर रैना का साथ दिया होता और वह रन आउट नहीं होते तो वह चेन्नई को जीत दिलाकर ही वापस लौटते। साथ ही वह सहवाग के शतक पर भी भारी पड़ते। हो सकता है कि रैना ने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया होता। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हो सका। चेन्नई ने यह मैच 24 रन से गंवा दिया था और आईपीएल फाइनल के रेस से बाहर हो गई थी। फाइनल में पंजाब और कोलकाता की टीमें आमने-सामने हुई थीं और कोलकाता ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। 

सीएसके ने दिया ट्रिब्यूट

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सुरेश रैना को ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने लिखा- जो चिन्ना थाला ने सीएसके के लिए किया है, वह यहां के लोग और टीम कभी नहीं भूल पाएगी। चिन्ना थाला हमारे लिए क्या मायने रखते हैं, यह हम सभी जानते हैं। थैंक यू मिस्टर आईपीएल। चिन्ना थाला फॉरेवर। विसल पोडू।
विज्ञापन

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

रैना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मुकाबले खेले। टेस्ट में रैना के नाम एक शतक के साथ 768 रन हैं। 226 वनडे मैचों में रैना ने पांच शतक की मदद से 5615 रन बनाए। वहीं, 78 टी-20 मुकाबलों में रैना ने भारत के लिए 1604 रन बनाए। इसमें एक शतक भी शामिल है। रैना तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें