फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी साजिश का शिकार हुए सुरेश रैना, फैंस ने कहा- बनाया गया 'बलि का बकरा'

Sun, 18 Feb 2018 06:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुरेश रैना
विज्ञापन

टीम इंडिया के धांसू खिलाड़ी सुरेश रैना को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में मौका दिया गया है। रैना की वापसी को लेकर उनके फैंस खाफी खुश हैं, लेकिन कुछ प्रशंसकों का कहना है कि ओवरसीज में रैना को मौका देकर उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रशंसकों का कहना है कि रैना को ऐसे वक्त में टीम इंडिया में खेलने का अवसर दिया जा रहा है, जब पूरी भारतीय टीम ओवरसीज में रन बनाने के लिए जूझ रही है। उनका कहना है कि टीम इंडिया ने पिछले साल घरेलू मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है, लेकिन रैना को एक भी मौका नहीं दिया गया। अब अगर दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल पिचों पर रैना खुद को साबित नहीं कर पाए तो यह उनके करियर की आखिरी सीरीज भी हो सकती है।

विज्ञापन

सुरेश रैना - फोटो : File
दक्षिण अफ्रीका में रैना का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। यहां उन्होंने तीन टी-20 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 44 रन ही बनाए हैं। ओवरसीज में उनका सर्वाधिक स्कोर 41 रन रहा है। वहीं 12 वनडे मैचों में उन्होंने 23.44 की औसत से सिर्फ 211 रन बनाए हैं। रैना ने दक्षिण अफ्रीका में कोई अर्धशतक या शतक नहीं लगाया है।

ऐसे में सेलेक्टर्स पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने रैना को जान बूझकर एक मुश्किल सीरीज में मौका दिया। दोनों टीमों के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में इसका असर भी देखने को मिला। प्रोटियाज टीम के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ओपनिंग करने उतरे सुरेश रैना सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें