फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन पर इनामों की बरसात: महिला क्रिकेट टीम को गिफ्ट मिलेगी 'डायमंड ज्वेलरी', सूरत के व्यापारी ने की घोषणा

Mon, 03 Nov 2025 03:51 PM IST
पवन पांडेय स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहला महिला वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद से विजयी टीम की खिलाड़ियों पर इनाम की बारिश हो रही है। इस कड़ी में सूरत के व्यापारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का 'डायमंड ज्वेलरी' गिफ्ट करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में परचम लहराने वाली विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर इनाम की बरसात हो रही है। पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और राज्य सरकारों के बाद अब सूरत के व्यापारी ने विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को गिफ्ट देने की घोषणा की है। सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सदस्य गोविंद ढोलकिया ने घोषणा की है कि वे सभी विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट के तौर पर डायमंड ज्वेलरी देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - World Champion: नहीं थम रहा बेटियों का बधाई देने का सिलसिला, सोशल मीडिया पर आई बाढ़; कोहली-गंभीर ने कही यह बात

खिताबी मुकाबले से पहले बीसीसीआई को लिखा पत्र
गोविंद ढोलकिया, जो श्रीरामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लि. के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस हैं, ने फाइनल मैच से पहले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को एक पत्र लिखकर यह इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि वे टीम की हर खिलाड़ी को 'हैंडक्राफ्टेड नेचुरल डायमंड ज्वेलरी' भेंट करेंगे, जो उनकी मेहनत और हौसले की सराहना का प्रतीक होगी। इसके साथ ही वे खिलाड़ियों के घरों के लिए रूफटॉप सोलर पैनल भी देना चाहते हैं, ताकि 'जिस रोशनी से उन्होंने देश को जगमगाया, वह उनके जीवन में भी स्थायी रूप से चमके।'
विज्ञापन


वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं गोविंद ढोलकिया
हीरा उद्योग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय गोविंद ढोलकिया अपने परोपकारी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई पहल की हैं। इस बार उनका यह कदम खेल और स्थिरता दोनों को जोड़ने वाला है।

'महिला क्रिकेट टीम ने करोड़ों लोगों का दिल जीता'
गोविंद ढोलकिया ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने साहस, अनुशासन और लगन से देश के करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। उनका यह कदम इस सोच को दर्शाता है कि सच्ची सफलता वही है जो इंसान और पर्यावरण- दोनों को आगे बढ़ाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारतीय महिला टीम अब वर्ल्ड चैंपियन: टीम इंडिया की जीत से गदगद भारतवंशी, सुंदर पिचाई और सत्या नडेला ने दी बधाई

बीसीसीआई ने की इनाम का बारिश
इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने एलान किया कि टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम शामिल होंगे। इस दौरान बीसीसीआई सचिव ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की भी तारीफ की, जिन्होंने महिलाओं के क्रिकेट में कई सुधार किए हैं, जैसे समान वेतन और इनामी राशि में 300% की बढ़ोतरी, जो अब 14 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें