फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: YSRCP नेता जोगी रमेश नकली शराब मामले में गिरफ्तार; जगन बोले- बदले की कार्रवाई कर रहे सीएम चंद्रबाबू

Mon, 03 Nov 2025 03:47 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अमरावती

सार

पूर्व मुख्यमंत्री जगन ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा जब्त की गई नकली शराब नायडू सरकार के करीबी लोगों की थी, जिनमें तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक उम्मीदवार भी शामिल थे।
विज्ञापन
सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू, पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता जोगी रमेश और उनके भाई जोगी रामू को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आंध्र प्रदेश में कथित तौर पर नकली शराब बनाने और उसे बेचने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को रविवार सुबह आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें देर रात स्थानीय अदालत में पेश किया गया।  

विज्ञापन

 
रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों को आंध्र प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1968 और आंध्र प्रदेश निषेध अधिनियम, 1995 तथा कई अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां राज्य में कई स्थानों पर सुव्यवस्थित नकली शराब निर्माण, वितरण और बिक्री की जब्ती के बाद की गईं। इस बीच, वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रमेश की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू यह कदम अवैध तरीके से बदला लेने के लिए उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
जगन ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू के लोगों को नकली शराब फैक्ट्रियों का पर्दाफाश होने के बाद रंगे हाथों पकड़ा गया। ऐसे में अब वे सत्ता का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए बेशर्म साजिशों का सहारा ले रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा जब्त की गई नकली शराब नायडू सरकार के करीबी लोगों की थी, जिनमें तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक उम्मीदवार भी शामिल थे। जगन ने कहा कि शराब निजी दुकानों, बेल्ट शॉप (अवैध शराब की दुकानों) और नायडू के संरक्षण में टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित परमिट पर बेची जा रही थी।

उन्होंने आगे दावा किया कि शराब मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल (एसआईटी) पूरी तरह से नायडू के आदेश पर काम करता है और उससे आरोपों की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। रेड्डी ने आरोप लगाया कि सरकार ने हाल ही में कासीबुग्गा मंदिर में हुई भगदड़ से ध्यान हटाने के लिए यह गिरफ्तारी की है, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें