फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI फिलहाल नहीं दे सकेगा राज्यों को फंड, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 07 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से कहा कि जब तक राज्य एसोसिएशन शपथपत्र देकर यह नहीं कहते कि वह लोढ़ा कमेटी की सभी सिफारिशों को मानेंगे तब तक उन्हें फंड जारी नहीं किए जाए। चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने 25 राज्य एसोसिएशनों में से 13 एसोसिएशन, जिन्हें फंड जारी किया जा चुका है, को पैसे के इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है। यह पाबंदी तब तक जारी रहेगा जब तक एसोसिएशन प्रस्ताव पारित नहीं अदालत द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी की तमाम सिफारिशों को मानने को तैयार नहीं हो जाते। 
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि राज्यों के एसोसिएशनों को लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों का विरोध करने का कोई कारण नहीं बनता, जबकि इस अदालत ने सिफारिशों को स्वीकार किया है। पीठ ने कहा कि या तो वे सिफारिशें मानने को तैयार हो जाएं या बीसीसीआई से मिलने वाले फंड से महरूम रहें। पीठ ने कहा है कि अच्छा होगा अगर बीसीसीआई सही दिशा में चलें और और इस मसले को अनावश्यक और न बढ़ाए। 

फैसला सुनाने केबाद अदालत ने बीसीसीआई के वकील से कहा कि उनकेपास लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को मानने की शपथ लेने के लिए 17 अक्टूबर तक का वक्त है । अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। साथ ही पीठ ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को 17 अक्टूबर तक निजी तौर पर यह बताने के लिए कहा कि क्या उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल(आईसीसी) को यह कहने के लिए कहा था कि लोढ़ा कमेटी का गठन बीसीसीआई केकाम में सरकारी दखलअंदाजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 राज्यों को अभी फंड मिलना बाकी है

बीसीसीआई - फोटो : getty
पिछले महीने आईसीसी के चीफ एग्जक्यिटीव डेविड रिचर्डशन ने यह दावा किया था कि अनुराग ठाकुर ने आईसीसी प्रमुख शंशाक मनोहर से आग्रह किया था कि वह बीसीसीआई को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगे कि क्या लोढ़ा कमेटी का गठन सरकार की दखलअंदाजी नहीं है। 

शीर्ष अदालत ने राज्यों के एसोसिएशन केअध्यक्षों से कहा कि वे हलफनामे के जरिए बताए कि उन्होंने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को मानने का प्रस्ताव पारित कर लिया है। ऐसा ही हलफनामा लोढ़ा कमेटी केसमक्ष भी देने के लिए कहा गया है। यह करने पर ही बीसीसीआई शेष रकम एसोसिएशन को जारी करेगी। 

मालूम हो कि लोढ़ा कमेटी द्वारा फंड नहीं जारी करने की बात कहने केबावजूद गत 30 सितंबर को 13 एसोसिएशनों को 16.37 करोड़ रुपये दिए गए। इन सभी को 28.73 करोड़ रुपये देने की बात है। 12 राज्यों को अभी फंड मिलना बाकी है । हालांकि गुरुवार को सुनवाई केदौरान बीसीसीआई की ओर से पेश वरिष्ठï वकील कपिल सिब्बल और अरविन्द दत्तार ने कहा फंड जारी करने को सही बताते हुए कहा था कि ये फंड बकाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें