फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोढ़ा समिति की सिफारिश लागू होने में देरी: बीसीसीआई के 3 अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस 

Wed, 23 Aug 2017 06:01 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
लोढा बीसीसीआई - फोटो : self
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिश नहीं लागू करने पर एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की खिंचाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में बीसीसीआई के तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कारण बताओ इस नोटिस में यह पूछा गया हे कि लोढ़ा समिति की सिफारिश को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया है। कोर्ट ने बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति यानी सीओए से कार्य प्रणाली संबंधित नया संविधान बनाकर उसे पेश करने को कहा है। 
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत ने इस पूरे मसले पर कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी को नोटिस जारी किया है। सीओए ने इससे पहले 16 अगस्त को एक रिपोर्ट पेश कर बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों को उनके पद से हटाने की मांग की थी। सीओए ने आरोप लगाया ‌था कि खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी लोढ़ा समिति की सिफारिश को लागू करने में लापरवाही कर रहे हैं। वह इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। शीर्ष अदालत ने इन तीनों अधिकारियों को 19 सितंबर की अगली सुनवाई में अदालत में पेश होने को कहा है। 
  BCCI-COA matter:  Supreme Court issues show cause notice to Amitava Chaudhary and two oher office bearers including C. K. Khanna — ANI (@ANI) August 23, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें